फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शहर रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात साधु का शव

शहर रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात साधु का शव

Tue, 12 Mar 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
शहर रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात साधु का शव
रेलवे स्टेशन के पास मिला साधु का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार शाम को एक 55 वर्षीय साधु की रेलगाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। रेलवे पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर रेलवे स्टेशन के पास लगभग 55 वर्षीय एक भगवाधारी व्यक्ति का शव जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ है। उसकी रेलगाड़ी के नीचे आकर कटने से मौत हुई है। इससे साफ है कि भगवाधारी व्यक्ति ने आत्महत्या की है। घटना की सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। रेलवे पुलिस थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि मृतक भगवाधारी की पहचान संभव नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed