फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद में पांच परियोजनाओं का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद में पांच परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Tue, 12 Feb 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद में पांच परियोजनाओं का किया उद्घाटन
जींद और सफीदों में 13 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, 89 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पांच परियोजनाओं को उद्घाटन व सात का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने सफीदों में भी छह परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जींद के विकास को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने जींद में 46 करोड़ 30 लाख रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जींद हरियाणा प्रदेश का एक ऐसा जिला है जो सात राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा हुआ है। जींद जिले का तेजी से विकास हो रहा है। जींद शहर के लोगों को नहर पर आधारित स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना पर काम चल रहा है। इस पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जींद जिले को मात्र रैली स्थल के रूप में प्रयोग किया। इसके विकास पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास और उद्घाटन
जींद-पानीपत के नीचे बने अंडरब्रिज का उद्घाटन किया गया। इस पर 15 करोड़ रुपये रुपये खर्च हुए हैं।
जींद-सफीदों रोड से जींद-गोहाना रोड तक पांच करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सड़क के जीर्णोद्धार। 3-ईगराह गांव में चार करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जलघर, बरसोला से ढांडा खेड़ी गांव तक दो करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क, गोविंदपुरा गांव में सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जलघर, करसिंधू से गैंडाखेड़ा, करसिंधू से रोजखेड़ा, करसिंधू से कुचराना तक पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़कों, बूराडहैर से किनाना तक एक करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क, बीबीपुर से बुआना तक, पोंकरी खेड़ी से बीबीपुर तक, रामराय से बीबीपुर तक चार करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीनों सड़कों, जींद शहर में नरवाना-जींद -रोहतक रोड तक एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सड़क जीर्णोद्धार के कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जींद के विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा, सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल, बीजेपी के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, डीसी अमित खत्री, पुलिस अधीक्षक अश्विनी शैणवी, जसमेर रजाना, स्वामी राघवानंद, डॉ. ओपी पहल, अमरपाल राणा, सुरेंद्र बरवाला, मास्टर गोगल मौजूद रहे।
चिकित्सकों की कमी होगी पूरी
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने चिकित्सा व्यवस्था सुधारने पर ध्यान नहीं दिया। अब सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज बना रही है। इससे आने वाले समय में चिकित्सकों की कमी पूरी होगी। फिलहाल 750 नए चिकित्सक हर साल प्रदेश को मिल रहे हैं। आगामी कुछ वर्षों में इस संख्या को बढ़ाकर दो हजार होगी।
700 शिक्षकों की जल्द होगी भर्ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशों के कॉलेजों में शिक्षकों को कमी को पूरा करने के लिए जल्द ही 700 शिक्षकों की भर्ती की जाएंगी।
सफीदों 43 करोड़ 22 लाख रुपये की परियोजनाओं को किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने सफीदों में नर्सिंग कालेज के भवन सहित कुल छह परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन पर 43 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने वामन पुराण में वर्णित ऐतिहासिक सर्पदधि तीर्थ को भी पुनर्जीवित करने के लिए उसका शिलान्यास किया। सफीदों पहुंचे मुख्यमंत्री ने हंसराज खानसर तीर्थ पर चालीस करोड़ दो लाख रुपये से बनने वाली पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने बुटाना नहर ब्रांच पर असंध रोड के नीचे बने अंडरपास उद्घाटन किया। इस अंडरपास को बनाने पर तीन करोड़ बीस लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। मुख्यमंत्री ने महाभारत कालीन हंसराज तीर्थ पर बने प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने हंसराज तीर्थ परिसर में चल रही संस्कृत पाठशाला में यज्ञ में पूर्ण आहुति दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में आने वाले तीर्थों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
इन परियोजनाओं के रखे नींवपत्थर
मुख्यमंत्री ने कहा कि नाग क्षेत्र तीर्थ के जीर्णोद्धार पर दो करोड 40 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। मुआना गांव में चिकित्सकों के रिहायशी मकानों समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर सात करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। हंस राज तीर्थ के जीर्णोद्धार पर तीन करोड़ 25 लाख रुपये, मुआना गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा सीवरेज लाइन पर 14 करोड़ सात लाख रुपये, इसी गांव में महाग्राम योजना के तहत दूसरा जलघर बनाने की परियोजना पर 12 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed