फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   खलनायक है भाजपा सरकार, हरियाणा बना गैंगरेप की राजधानी : अशोक तंवर

खलनायक है भाजपा सरकार, हरियाणा बना गैंगरेप की राजधानी : अशोक तंवर

Wed, 26 Dec 2018 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खलनायक है भाजपा सरकार, हरियाणा बना गैंगरेप की राजधानी : अशोक तंवर
खलनायक है भाजपा सरकार, हरियाणा बना दुष्कर्म की राजधानी : अशोक तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश का विकास करवाने की बजाए भाई को भाई से लड़वाया है। स्कूलों एवं अस्पतालों में व्यवस्था खत्म हो चुकी है। भाजपा विधायकों ने भी अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायकों को तुरंत इस्तीफा देकर जनता की आवाज को बुलंद करना चाहिए। हरियाणा को दुष्कर्म की राजधानी बना दिया है। भाजपा नायक नहीं खलनायक सरकार है। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में कांग्रेस के जिला युवा उपाध्यक्ष रोहित दलाल द्वारा आयोजित सत्ता परिवर्तन रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा को जीरो व कांग्रेस को तीन राज्यों में सफलता मिली है। नोटबंदी और जीएसटी लागू करने से जनता को भारी नुकसान हुआ है। नोटबंदी ने भी बड़ा घोटाला हुआ है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। घोटाले पर घोटाले भाजपा सरकार में हो रहे हैं। किसानों की फसल बुरी तरह पीट रही है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला जाएगा। बुढ़ापा पेंशन तीन हजार रुपये की जाएगी। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाएगी। किसानों को उनकी फसलों की पूरा मूल्य मिलेगा। आज स्कूलों एवं अस्पतालों की हालत खस्ता हो गई है। अस्पतालों में दवा तक नहीं है। जुलाना एवं जींद का विकास में पिछड़ने का कारण सरकार की अनदेखी है। मध्य प्रदेश में करीब 40 लाख नकली वोटर मिले हैं। अब हरियाणा में भी बूथों की कड़ी निगरानी जनता को करनी है। भाजपा सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई थी। अब बहुत बड़ा परिवर्तन आने वाला है। रोहित दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने 15 लाख रुपये बैंक खाते में डालने का वायदा किया था मगर आज तक यह पूरा नहीं हुआ है। 15 लाख देने की बात तो दूर जो भी महिलाओं के पास था, वह रुपये भी सरकार ने नोटबंदी कर बैंक में जमा कर लिए है। इस अवसर प्रीत दलाल, कृष्ण सरपंच, पटेल सरपंच सिरसा खेड़ी, पूर्व सरपंच रणबीर मालवी, दर्शन पहलवान, राजेंद्र, छोटू लाठर, विनोद, रामफल शामलो, होशियार प्रधान बाराहा खाप, अंबर पानू, पौनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed