{"_id":"5b8d774842c792465c2cb4ef","slug":"71535997768-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट एल्ब्रूस को फतह करने के लिए लोगों का आशीर्वाद लेकर निकली विकास राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट एल्ब्रूस को फतह करने के लिए लोगों का आशीर्वाद लेकर निकली विकास राणा
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट एल्ब्रुस फतह करने निकलीं विकास राणा
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गावं सुदकैन खुर्द की बेटी विकास राणा यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने के लिए रविवार को निकली। सामाजिक संस्था मेरा स्वर्णिम हिंद की ब्रांड एंबेसडर विकास राणा को ग्रामीणों, स्कूल स्टाफ के साथ-साथ आसपास के लोगों ने आशीर्वाद व शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
मेरा स्वर्णिम हिंद के प्रदेश प्रवक्ता अशोक खर्ब ने बताया कि इस अभियान की सफलता के लिए विकास राणा को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने के लिए सुदकैन खुर्द के सरकारी स्कूल में समस्त ग्रामवासियों एवं मेरा स्वर्णिम हिंद के सदस्यों द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया । इसमें हजारों की संख्या में लोग विकास राणा को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। मेरा स्वर्णिम हिंद की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग खिलाड़ी विकास राणा यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को फतह करने के लिए अपने गांव सुदकैन खुर्द से रवाना हुईं। पंजाब एवं हरियाणा की इकलौती स्कीइंग खिलाड़ी विकास राणा पिछले दिनों साउथ अफ्रीका की किलीमन्जारो चोटी को फतह कर तिरंगा लहराकर आई थीं। उसी अभियान में अब यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रुस को फतह करने निकली हैं। राणा इस चोटी पर तिरंगा एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का बैनर लहराएंगी। एक गरीब किसान परिवार से पूरे ठेठ ग्रामीण इलाके से जिस तरह विकास राणा अपने गांव, अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की ठाने हुए है, उससे ग्रामीण आंचल की लड़कियों में भी उत्साह और प्रेरणा का संचार होता है।