फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चार माह से पोते से नहीं मिल पाने के कारण दादा चढ़ा मोबाइल टावर

चार माह से पोते से नहीं मिल पाने के कारण दादा चढ़ा मोबाइल टावर

Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
चार माह से पोते से नहीं मिल पाने के कारण दादा चढ़ा मोबाइल टावर
चार माह से पौत्र से नहीं मिल पाने के कारण दादा चढ़ा मोबाइल टावर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। बहादुरगढ़ गांव में एक 52 वर्षीय व्यक्ति शराब पीकर अपने पौत्र से मिलने की मांग मनवाने के लिए करीब 120 फूट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चड़े बहादुरगढ़ निवासी कृष्ण की मांग थी की जब-तक उसके पौत्र को मामा के घर से नहीं लाया जाता, वह टावर से नहीं उतरेगा। मामले की सूचना मिलते ही पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कृष्ण को उसके पौत्र से मिलवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद व्यक्ति नीचे उतरा।
सूचना मिलने पर सफीदों थाना प्रभारी रविंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों सेे जानकारी हासिल कर उक्त व्यक्ति को टावर से उतरने की अपील की लेकिन कृष्ण ने कहा कि जब-तक उसके पौत्र को नहीं लाया जाता वे नहीं उतरेगा। अगर उसे कोई उतारने की कोशिश करेगा तो, वह ऊपर से कूदकर अपनी जान दे देगा। सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। कृष्ण के छोटे लड़के सोमा ने बताया कि उसके बड़े भाई का लड़का चार वर्षीय अवलोक करीब चार माह से समालखा के गांव धेरा में अपने मामा के घर गया हुआ है। अवलोक अधिकतर उसके पिता के पास ही रहता है। चार माह से पौत्र से नहीं मिल पाने के कारण ही इसने यह शराब के नशे किया है।
विज्ञापन


एसडीएम के पहुंचने पर उतरा कृष्ण
पौत्र की मांग को लेकर कृष्ण का यह ड्रामा करीब 12 बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक चलता रहा। कृष्ण की धमकी के बाद पुलिस अधिकारी भी मूकदर्शक बने रहे। घटनास्थल पर गांव के सरपंच सुशील सांगवान, ग्राम सचिव मुकेश भारद्वाज, पटवारी प्रमोद और जीओ कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। गांव में करीब चार बजे एसडीएम वीरेंद्र सांगवान घटनास्थल पर पहुंचे। जहां कुछ समय के बाद कृष्ण अपनी मर्जी से टावर से उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टावर पर नहीं सुरक्षाकर्मी
मामले के दौरान टावर पर सुरक्षा की चूक भी सामने आई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि व्यक्ति के बयान दर्ज कर सामान्य कार्रवाई की गई है। वहीं टावर कंपनी को भी यहां सुरक्षाकर्मी तैनात करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed