फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Message of environmental protection given by planting 1100 trees

Jind News: 1100 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sat, 05 Sep 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given by planting 1100 trees
फोटो 04जेएनडी19-भिवानी रोड स्थित अपने बाग में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते डिप्टी स्पीकर ड
जींद। संत समिति के प्रदेश संगठन मंत्री एवं डेरा ज्वालामाला के महंत स्वामी सदानंद महाराज ने भिवानी रोड स्थित अपने बाग में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी, एसडीएम सत्यवान मान, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश भोला और डॉ. राजकुमार गोयल ने भाग लिया। इस दौरान एक साथ 1100 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय बदलाव को देखते हुए पौधरोपण को जनअभियान बनाने की जरूरत है। डॉ. राज सैनी ने 1100 पौधे लगाने की पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया। एसडीएम सत्यवान मान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश भोला ने कहा कि पेड़-पौधों का मानव स्वास्थ्य से सीधा संबंध है। महंत स्वामी सदानंद महाराज ने कहा कि प्रकृति की सेवा ही मानव सेवा है। पौधे लगाने के साथ उनका पालन-पोषण और संरक्षण भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीओ कर्मबीर, राजकुमार भोला, महेश नंबरदार, विनोद सैनी, सुभाष ढिगाना, स्वामी गंगादास और स्वामी श्यामानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed