{"_id":"6a9b0e04eabfb032ee0d058b","slug":"district-netball-championship-will-be-held-in-three-phases-in-the-district-jind-news-c-199-1-sroh1009-159678-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिला में तीन चरणों में होगी जिला नेटबॉल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिला में तीन चरणों में होगी जिला नेटबॉल चैंपियनशिप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिले की नेटबॉल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के लिए सत्र 2026-27 की जिला नेटबॉल चैंपियनशिप तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ डिस्ट्रिक्ट जींद के अध्यक्ष दीपक कौशिक ने बताया कि हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया के निर्देशानुसार सभी जिलों में 15 अक्तूबर से पहले जिला चैंपियनशिप करवानी अनिवार्य है।
पहले चरण में 29 और 30 सितंबर को सीनियर महिला और मिक्स्ड सीनियर जिला नेटबॉल चैंपियनशिप होगी। दूसरे चरण में 3 और 4 अक्तूबर को जूनियर लड़के-लड़कियों, जूनियर फास्ट-5 और मिक्स्ड जूनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। तीसरे चरण में 10 और 11 अक्तूबर को सब-जूनियर लड़के-लड़कियों, सब-जूनियर फास्ट-5 और मिक्स्ड सब-जूनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। सभी प्रतियोगिताएं राजीव गांधी स्टेडियम नंदगढ़ में होंगी।
प्रतियोगिता के लिए ओपन ट्रायल पांच सितंबर को शाम पांच बजे इसी स्टेडियम में होंगे। संयुक्त कोचिंग कैंप सात सितंबर से शुरू होगा। जिला चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की कैंप में कम से कम 20 दिन उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के लिए फाइनल ट्रायल क्रमश: 28 सितंबर, 2 अक्तूबर और 9 अक्तूबर को होंगे।
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जींद का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के समय खिलाड़ियों को एनएफआई सत्र 2026-27 की रजिस्ट्रेशन स्लिप, आधार कार्ड की मूल प्रति व फोटोकॉपी और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। बिना दस्तावेजों के ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा। दीपक कौशिक ने खिलाड़ियों से समय पर पहुंचने की अपील की।