{"_id":"5963d1034f1c1bf15a8b472a","slug":"71499713795-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावण के पहले सोमवार को मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावण के पहले सोमवार को मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सावन मास के पहले सोमवार को मंदिरों में भगवान शिव के जयकारे गूंज उठे। सोमवार को जिलेभर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, फल और दूध से पूजा अर्चना की। श्रावण मास का पहला दिन विशेष मना जाता है। सावन के पहले सोमवार को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखा। सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हर-हर महादेव बम, बम भोले के जयकारे लगाते भक्त सुबह से ही शिव मंदिर पहुंचने लगे। रोहतक रोड स्थित शिव मंदिर के पुजारी पंडित चांदीराम ने बताया कि शिव पूजा का खासा महत्व है। यह मास शिव का मास कहलाता है। जो भक्त उपवास रख कर भगवान शिव शंकर की पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। सावन के पहले सोमवार को भक्त पूजन के लिए बेलपत्र, दूध, गंगाजल, नरियल, भगवान शिव खुश करते हैं। काफी संख्या में लोग हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते हैं। कोई डाक कांवड़ तो कोई शिव भक्त पैदल कांवड़ लेकर आते हैं। इसके बाद कांवड़ियों के मंदिरों में पहुंचने पर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अपनी यात्रा पूरी करते हैं। इस श्रावण मास में पांच सोमवार होंगे। महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों में महाजलभिषेक किया जाएगा।
जिलेभर के मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भारी भीड़