फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   70-80 roadways buses will go to Mahendragarh for Amit Shah's program

Jind News: अमित शाह के कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ जाएंगी 70-80 रोडवेज बसें

Tue, 16 Jul 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
70-80 roadways buses will go to Mahendragarh for Amit Shah's program
15जेएनडी49-जींद का सामान्य बस अड्डा। संवाद
जींद। यदि आप मंगलवार को रोडवेज बसों के सहारे कहीं जाना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि बसें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के महेंद्रगढ़ में होने वाले कार्यक्रम में जा रही हैं। मंगलवार को ग्रामीण तथा अन्य रूटों पर बसें नहीं चलेंगी। 70-80 बसों को महेंद्रगढ़ भेजा जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। इन बसों के महेंद्रगढ़ जाने से ग्रामीण रूटों के अलावा अन्य रूट भी प्रभावित होंगे, क्योंकि इन बसों को ग्रामीण रूटों से ही हटाया जाएगा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीणों को होगी, क्योंकि उन्हें शहर या अन्य दूसरे जगह पर जाने के लिए बस नहीं मिलेगी। रोडवेज डिपो में लगभग 200 बसें हैं। इनमें से कुछ लंबे रूटों पर जाती हैं और बाकी ग्रामीण तथा लोकल रूटों पर चलती हैं। अब इन बसों को सरकार के कार्यक्रम में भेजा जाएगा तो यात्रियों को निजी वाहन या अन्य साधन का सहारा लेना पड़ेगा। बसों के महेंद्रगढ़ जाने से सबसे ज्यादा परेशानी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों हो होगा, क्योंकि सुबह उन्हें शिक्षण संस्थान में आने के लिए किसी अन्य वाहन का सहारा लेना पड़ेगा। वहीं दोपहर बाद भी घर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिलेगा, इसलिए लोगों को मंगलवार के दिन रोडवेज बसों में सफर करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


रैली में बस ले जाने से पहले यात्रियों के लिए की जानी चाहिए व्यवस्था

सरकार के कार्यक्रमों में जो रोडवेज बसों को हायर किया जाता है वह सरकारी तंत्र का दुरुपयोग है। बसों को रूट से हटाकर रैली में ले जाने से यात्रियों को रोडवेज की सुविधा नहीं मिल पाती, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार को चाहिए कि यात्रियों का ख्याल रखते हुए उन्हें रोडवेज सुविधा से वंचित न करें। -संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के महेंद्रगढ़ में मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में डिपो से 70-80 बसें जाएंगी। यह बसें नरवाना, सफीदों सब डिपो तथा जींद डिपो से भेजी जाएंगी। इन बसों को लोकल रूटों से हटाकर भेजा जाएगा, लेकिन यात्रियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, जींद।

15जेएनडी49-जींद का सामान्य बस अड्डा। संवाद

15जेएनडी49-जींद का सामान्य बस अड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed