फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   7.25 lakhs in the name of selling the first plot, then promised to give the second plot, even after seven years, the registry was not provided

पहले प्लाट बेचने के नाम पर हड़पे 7.25 लाख, फिर दूसरा प्लाट देने का किया वादा, सात साल बाद भी नहीं कराई रजिस्ट्री

Fri, 06 Nov 2020 09:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
7.25 lakhs in the name of selling the first plot, then promised to give the second plot, even after seven years, the registry was not provided
जींद। प्लाट बेचने के नाम पर 7.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने ईक्कस गांव निवासी महाबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित खेम नगर निवासी भगवान दास ने बताया कि आरोपी ने करीब सात साल पहले 220 गज का फर्जी प्लाट दिखाया और उसके नाम करवाने के लिए राशि ले ली। बाद में पता चला की यह प्लाट किसी और के नाम है। इसके बाद आरोपी के साथ 142 गज का दूसरा प्लाट अमरहेड़ी रोड पर दिलाने का समझौता हुआ। लेकिन सात साल बीत जाने पर भी आरोपी ने रजिस्ट्री उसके नाम नहीं की। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

शहर के खेम नगर निवासी भगवान दास ने अदालत में इश्तगासा दायर कर बताया कि उसने वर्ष 2013 में ईक्कस गांव महाबीर से 725000 रुपये में 220 गज का प्लाट खरीदा था। महाबीर ने उसको प्लाट चुंगी के पास दिया था। उसने प्लाट की राशि का भुगतान भी कर दिया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह जमीन तो किसी ईंटल गांव के व्यक्ति की थी। उसके बाद जमीन के मालिक ने उस जमीन की बिजाई कर दी। फिर महाबीर से संपर्क किया तो उसने बहाना बनाते हुए उनको अमरहेड़ी रोड पर प्लाट देने का वादा किया। वर्ष 2018 में 142 गज का प्लाट 539000 हजार रुपये में दे दिया। इस पर उन्होंने उस प्लाट की नींव भी भर दी, लेकिन उसके बाद भी महाबीर ने प्लाट की रजिस्टरी नहीं करवाई। वह बार-बार बहाने बनाकर उनको गुमराह करता रहा। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में ईक्कस गांव के महाबीर को नामजद कर उनके खिलाफ प्लाट बेचने के नाम पर राशि ऐंठने और रजिस्ट्री न कराने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed