फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   684 candidates appeared for the exam at Sant San Bhagat College and 298 at CRSU.

Jind News: संत सैन भगत कॉलेज में में 684, सीआरएसयू में 298 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 14 Sep 2026 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
684 candidates appeared for the exam at Sant San Bhagat College and 298 at CRSU.
13जेएनडी18: संत ​शिरोम​णि श्री सैन भगत कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते हुए परीक्षार
जींद। जिले में रविवार को विभिन्न व्यावसायिक एवं उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। जींद के राजकीय महाविद्यालय, संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज, सफीदों नर्सिंग कॉलेज और चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में निर्धारित परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित हुई। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार कराई गई और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज के दोनों ब्लॉकों में निर्धारित 720 परीक्षार्थियों में से 684 ने परीक्षा दी जबकि 36 अनुपस्थित रहे। सफीदों नर्सिंग कॉलेज में 160 में से 150 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और10 अनुपस्थित रहे। और चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 312 में से 298 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 14 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, ऑप्टोमेट्री, रेडियोग्राफी समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed