फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   66 beneficiaries received the benefits of schemes at the Seva Setu camp.

Jind News: सेवा सेतु शिविर में 66 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Mon, 28 Sep 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
66 beneficiaries received the benefits of schemes at the Seva Setu camp.
फोटो 27जेएनडी19-शामलो कलां के डेरा सावन सभा स्थल पर लगाए गए ​शिविर में मौजूद अ​धिकारी और ग्रामी - फोटो : सांकेतिक
जुलाना। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को गांव शामलो कलां के डेरा सावन सभा स्थल पर सेवा सेतु शिविर लगाया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को उनके नजदीक ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना रहा। ग्रामीणों को विभागों की ओर से संचालित योजनाओं, उनकी पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और पात्र लोगों को योजनाओं से संबंधित सेवाओं एवं लाभ से जोड़ा गया। शिविर में कुल 66 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। जिला परिषद चेयरपर्सन के प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सेवा सेतु कैंप के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ लेने में परेशानी आ रही है तो वह संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान करवा सकता है। इससे सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक सरल एवं सुगम तरीके से पहुंचाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed