फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   64-year-old woman resident of Jajwan village dies of corona, 94 found infected

कोरोना के तीसरी लहर के कहर से जिले में 64 वर्षीय जाजवान गांव निवासी महिला की पहली मौत

Fri, 14 Jan 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
64-year-old woman resident of Jajwan village dies of corona, 94 found infected
जींद। कोरोना की तीसरी लहर के कहर से जिले में जाजवान गांव निवासी 64 वर्षीय महिला की अग्रोहा मेडिकल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। हालांकि महिला को पहले से ही फेफड़ों में किसी प्रकार का इंफेक्शन था। जिसके इलाज के लिए उनको अग्रोहा भेजा गया था। वहां पर छह जनवरी को महिला जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके चलते महिला का कोरोना का उपचार अग्रोहा मेडिकल में चल रहा था। महिला के स्वास्थ्य में इलाज के दौरान कोई सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार को महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में पिछले लगभग एक सप्ताह से लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को आई 899 कोरोना जांच रिपोर्ट में से 94 लोग संक्रमित मिले। जिसके चलते अब जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 361 हो गई है। इसके विपरित शुक्रवार को कोरोना को 47 लोगों ने मात भी दी है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए कोरोना नियमों की पालना करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना जांच में दो बार संक्रमित आने के बाद बाहर घूमने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
जुलाना में कोरोना जांच में दो बार संक्रमित आने के बाद बाहर घूमने पर जुलाना थाना पुलिस ने जुलाना की सीएचसी के एसएमओ की शिकायत पर जुलाना निवासी अंकित के खिलाफ कोरोना नियमों की उल्लंघन करने व लोगों में इस बीमारी को फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है, हालांकि युवक गलत इरादे से आसपास के क्षेत्र में घूमकर कोरोना फैलाना चाह रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ ने उसकी पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक लिए 421153 सैंपल
जिले में अब तक 421153 कोविड के सैंपल लिए गए। इनमें से 21711 कोरोना से संक्रमित मिले, जबकि 20814 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिसके चलते अब जिले में 361 लोग कोरोना से संक्रमित बचे हैं।
कुल 1462556 लोगों को लगी कोरोना की डोज
जिले में अब तक कुल 1462556 लोगों को कोरोना की डोज लगी है। इसमें 876087 लोगों को प्रथम तो 585481 लोगों को दूसरी डोज लगी है। इसके अलावा इसमें 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को शुक्रवार को प्रथम 882 तो दूसरी 1413 लोगों को डोज लगी, 45 से 60 आयु वर्ग में 216 को प्रथम तो 437 को दूसरी डोज, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 93 को प्रथम तो 190 को दूसरी डोज लगी। इसके अलावा जिले में हेल्थ वर्कर को 37 बूस्टर डोज लगाई गई।

जिले में कोरोना से एक महिला की मौत, रहे सावधान
जिले में कोरोना संक्रमण के चलते जाजवान गांव निवासी 64 वर्षीय महिला की अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हुई है। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को सरकार द्वारा जारी कोविड नियमों की पालना करनी होगी। स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलों की संख्या को बढ़ा रहा है, ताकि संक्रमित लोगों को क्वारंटीन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed