फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   उझाना गांव में पर्यावरण सरंक्षण के फेरे के साथ संपन्न हुआ विवाह

उझाना गांव में पर्यावरण सरंक्षण के फेरे के साथ संपन्न हुआ विवाह

Mon, 31 Dec 2018 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
उझाना गांव में पर्यावरण सरंक्षण के फेरे के साथ संपन्न हुआ विवाह
पर्यावरण संरक्षण का लिया आठवां फेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। उझाना गांव में एक विवाह समारोह पर्यावरण के फेरे के साथ संपन्न हुआ, जबकि लड़कियों के पिता ने अपने दामाद समेत पूरी बारात को शगुन में पौधे भेंट कर पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। विवाह समारोह में उचाना की विधायक प्रेमलता भी पहुंचीं। उन्होंने उझाना गांव की इस पहल को खूब सराहा।

जानकारी के लिए रविवार को उझाना गांव में किताब सिंह सिंहमार की पुत्रियों रेखा और मुकेश की शादी थी। दनौदा और उचाना खुर्द से आई बारातों में मौजूद सभी लोगों को किताब सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने शगुन में पौधे दिए। दूल्हे पवन और वेदपाल ने कहा कि वह अपनी ससुराल के इस अभियान का प्रचार अपने गांवों में करेंगे। उन्हें जो पौधे मिले हैं वह उनका ख्याल रखेंगे। पर्यावरण संरक्षण का फेरा भी करवाया। पर्यावरण विशेषज्ञ कुलदीप सिंह ने बताया कि समारोह में लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करके परवरिश करने के लिए प्रेरित किया गया। भविष्य में यह अभियान भी एक वटवृक्ष बनेगा और लोग अपने व्यक्तिगत समारोह में इस प्रकार के अभियान शुरू करने के लिए प्रेरित करेंगे। शादी समारोह में डॉ. संजय सुरेश, छबीलदास, बीईईओ बलजीत पूनिया ने इस अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed