फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सीआरएसयू का बीएड का प्रश्नपत्र रोहतक के सीआर एजुकेशन कॉलेज से लीक

सीआरएसयू का बीएड का प्रश्नपत्र रोहतक के सीआर एजुकेशन कॉलेज से लीक

Sun, 24 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीआरएसयू का बीएड का प्रश्नपत्र रोहतक के सीआर एजुकेशन कॉलेज से लीक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विवि द्वारा ली जा रही बीएड की परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक होने का मामला सामने आया है। हालांकि विवि प्रशासन का दावा है कि प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने के बाद लीक हुआ है और इसमें गड़बड़ी की संभावना नहीं है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रश्नपत्र जारी करने में बरती जा रही हाई सिक्योरिटी के चलते अब आरोपी तक पहुंचना काफी आसान हो गया है। प्रदेश भर में 106 परीक्षा केंद्रों पर 35 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं, लेकिन फिलहाल विवि प्रशासन ने परीक्षा रद्द करने का फैसला नहीं लिया है। इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई गई है।
शनिवार को साढ़े नौ बजे सीआरएसयू का बीएड द्वितीय वर्ष का नॉलेज एंड कैरिकुलम का प्रश्नपत्र सुबह 09:37 बजे सोशल मीडिया पर आ गया। जैसे ही इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को लगी तो जांच शुरू की गई। इसमें पाया गया कि प्रश्नपत्र रोहतक के सीआर एजुकेशन कॉलेज से लीक हुआ है। इसके बाद इसकी जांच प्रक्रिया शुरू की गई है। जब तक परीक्षाएं चलेंगी, यहां विवि का निरीक्षक तैनात रहेगा
विज्ञापन

ऐसे पकड़ी गई गड़बड़ी
दरअसल सीआरएसयू द्वारा मैनुअल प्रश्नपत्र के साथ-साथ विवि के पोर्टल से प्रश्नपत्र डाउनलोड करने की भी सुविधा दी गई है। इसके तहत कॉलेज को एक कोड दिया गया है। जो भी कॉलेज प्रश्नपत्र निकालता है, वाटर मार्क में उसका कोड अंकित हो जाता है। जो प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर चल रहा है, उस पर कोड 1404 अंकित है। यह कोड रोहतक के सीआर एजुकेशन कॉलेज का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज ने मांगे हैं प्रश्नपत्र
सीआरएसूय के सूत्रों के अनुसार प्रदेश के कुछ परीक्षा केंद्रों ने इंटरनेट की सुविधा नहीं होने की बात कह कर मैनुअल रूप में प्रश्नपत्रों की मांग की थी। रोहतक का सीआर एजुकेशन कॉलेज भी उनमें से एक है। विवि द्वारा यहां मैनुअल प्रश्नपत्र भेजे गए, लेकिन इसके बावजूद कॉलेज ने पोर्टल से प्रश्नपत्र निकाला है। यही प्रश्नपत्र लीक हुआ है। सूत्रों के अनुसार कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुरेखा खोखर ने प्रश्नपत्र डाउनलोड करने की बात स्वीकारी है, लेकिन उन्होंने कहा है कि इसके बाद प्रश्नपत्र फाड़ दिया गया था।

अब कमेटी करेगी जांच
पूरे मामले में चौधरी रणबीर सिंह विवि ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके लिए एचएयू के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. आरके पन्नू, सीआरएसयू के डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. आरके सिन्हा व सीआरएसयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश बंसल की कमेटी बनाई है। सीआर एजुकेशन कॉलेज को इस मामले में एफआईआर करवाने के आदेश दिए हैं। जांच के बाद तय होगा कि यह परीक्षा रद्द की जाए या नहीं।
-प्रोफेसर आरबी सोलंकी, कुलपति, सीआरएसयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed