फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सांसद रमेश कौशिक ने की विकास कार्यों की समीक्षा

सांसद रमेश कौशिक ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Sun, 07 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सांसद रमेश कौशिक ने की विकास कार्यों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने शनिवार को डी-प्लान, एमपी लैंड, मुख्यमंत्री की घोषणाएं तथा एचआरडीएफ योजना के तहत करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी एवं विकास परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को उनका सीधा लाभ मिल सके। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में डीसी अमित खत्री, एडीसी धीरेन्द्र खडगटा, सभी खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, पंचायती राज के अधिकारी मौजूद रहे।
सांसद ने कहा कि डी-प्लान के तहत लोगों की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की जाती है, इसलिए इन कामों को प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा में पूरा करवाना अधिकारियों का फर्ज बनता है। इसी प्रकार सांसद निधि के तहत भी लोगों की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृत किया जाता है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं शीघ्र पूरा करवाने के आदेश भी सांसद ने अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा जींद
मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि जींद को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जींद को कई नैशनल हाईवे से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि नैशनल हाईवे किसी भी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाते है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजदीक होने के कारण नैशनल हाईवे बनने से यहां औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा ने किया भेदभाव
झांझ गांव में जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे किसानों के सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह ने जींद के किसानों के साथ भेदभाव किया है। उनके समय में ही किसानों को मुआवजा दिया गया था। उस समय रोहतक के किसानों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया, जबकि जींद में महज 23-30 लाख रुपये मुआवजा दिया गया है। अब किसानों के बीच पहुंच कर हुड्डा सिर्फ ढोंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed