फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नप उपप्रधान पद के लिए चुनाव को लेकर डीसी से मिले पार्षद

नप उपप्रधान पद के लिए चुनाव को लेकर डीसी से मिले पार्षद

Wed, 29 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
नप उपप्रधान पद के लिए चुनाव को लेकर डीसी से मिले पार्षद
‘जल्द घोषित की जाएगी चुनाव की तारीख’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अक्तूबर माह से नगर परिषद में रिक्त पड़े उपप्रधान के पद को लेकर मंगलवार को नगर परिषद के 26 पार्षदों ने डीसी अमित खत्री से मुलाकात की। नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम सैनी के नेतृत्व में चेयरपर्सन समेत 26 पार्षदों ने मांग की कि प्रधान पद के लिए तारीख दी जाए। डीसी ने उपस्थित सभी पार्षदों को विश्वास दिलाया कि इस विषय में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, और उन्हें तारीख संबंधी सूचना उपलब्ध करवा दी जाएगी। चेयरपर्सन पूनम सैनी ने बताया कुल 26 पार्षद डीसी से मिले हैं और डीसी ने उन्हें नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। नगर परिषद में कुल 31 पार्षद हैं। आज सिर्फ पांच पार्षद उनके साथ नहीं थे। यह पांच पार्षद सुदेश, सुभाष जांगड़ा, विनोद, सरिता कुंडू और मीनू जांगड़ा हैं, जो उप-प्रधान के लिए डीसी से मिलने के काम में शामिल नहीं थे। पिछले महीने में उपप्रधान के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था और तब से ही नगर परिषद का उपप्रधान का पद रिक्त पड़ा है।

28जेएनडी25: डीसी से नप उपप्रधान के लिए तारीख देने की मांग करते चेयरपर्सन पूनम सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed