फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   58th Senior National Kho-Kho Competition will be held in Haryana

Jind News: हरियाणा में होगी 58वीं सीनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता

Sun, 27 Jul 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 27 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
58th Senior National Kho-Kho Competition will be held in Haryana
साल्हावास। हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ के महासचिव महेंद्र कंबोज व पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर सिंह यादव ने बताया कि भारतीय खो-खो महासंघ से हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ को मान्यता मिल चुकी है। अब जनवरी 2026 में 58वीं सीनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। हरियाणा में खो-खो खिलाड़ियों के लिए प्रो खो-खो लीग का आयोजन किया जाएगा ताकि हरियाणा में खो-खो खिलाड़ियों को भी एक अच्छा प्लेटफार्म मिल सकें। यह चर्चा गुरुग्राम में हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ के राज्य प्रधान व भारतीय खो-खो महासंघ के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर सिंह यादव के नेतृत्व में शनिवार को हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ की वार्षिक आम बैठक में हुई। इसमें साल्हावास क्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ के सभी पदाधिकारियों और सभी जिलों के प्रधान व महासचिव ने भाग लिया। एमेच्योर खो-खो संघ झज्जर के प्रधान सतेंद्र कादियान व महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि वार्षिक आम बैठक में 2025 की राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर वर्ग के लिए जिला सोनीपत और सीनियर वर्ग राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता जिला रोहतक में करवाने का फैसला लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed