फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   5763 employees of education department will be given training to become Karmayogi.

Jind News: शिक्षा विभाग के 5763 कर्मियों को कर्मयोगी बनने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

Mon, 18 Dec 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
5763 employees of education department will be given training to become Karmayogi.
17जेएनडी31: मिशन कर्मयोगी के तहत शिक्षा विभाग के कर्मियों को प्रशिक्षण देते हुए। संवाद।
जींद। शिक्षा विभाग द्वारा मिशन कर्मयोगी हरियाणा प्रशिक्षण शिविर के तहत सभी कर्मचारियों को कार्य के प्रति उनकी जिम्मेदारी को कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने के लिए शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों के माध्यम से शिक्षा विभाग के 5763 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उचाना में आज दो शिविर लगाए जाएंगे, जबकि कल से जुलाना में भी दो शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों को यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर दे रहे हैं। इन मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण हरियाणा लोक प्रबंधन संस्थान गुरुग्राम हिपा द्वारा दिया गया है। इसका उद्देश्य शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को मिशन कर्मयोगी के तहत कर्मचारियों में अपने कार्य को लेकर अपने उत्तरदायित्व को समझना, क्षमता विकास, सेवा भाव, दैनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास, संवेदनशीलता का विकास करना है। हालांकि डाईट ईक्कस में यह पांच शिविर चल रहे हैं। इसके अलावा तीन नरवाना, दो सफीदों में शिविर चलाए गए हैं। इसमें शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी से प्रथम कक्षा के अधिकारियों तक सभी को उनके कार्य के प्रति उनके कर्तव्य के बारे में जागरूक करना है। प्रत्येक शिवर में एक साथ 35 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले में मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण 31 दिसबंर तक पूरा करना है।
विज्ञापन


कार्य के प्रति होंगे कर्मचारी जागरूक

इस शिविर में सभी कर्मचारियों को कार्य के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें हर कर्मचारी को नैतिक मूल्यों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। प्रतिदिन एक शिविर में 35 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह शिविर सोमवार से उचाना तो मंगलवार से जुलाना खंड में शुरू करवाए जाएंगे, ताकि यहां पर भी विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


--जितेंद्र मलिक नोडल अधिकारी मिशन कर्मयोगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed