{"_id":"6772e0ba48af9c54f9047090","slug":"55-teachers-doing-better-work-will-be-honored-jind-news-c-199-1-sroh1009-127711-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बेहतर काम करने वाले 55 शिक्षक किए जाएंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बेहतर काम करने वाले 55 शिक्षक किए जाएंगे सम्मानित
विज्ञापन
जींद। निपुण हरियाणा मिशन के एफएलएन कार्यक्रम के तहत जिला परियोजना कार्यान्वयन इकाई की आज बैठक होगी। इसमें क्लस्टर हेड विजिट, स्टूडेंट अकाउंट आउटकम, रिव्यू ऑनलाइन दीक्षा कोर्स, साप्ताहिक कार्य योजना, सीपीआईयू व बीपीआईयू बैठक रिकॉर्ड के बारे में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा संपर्क डिवाइस का बेहतर प्रयोग करने वाले एफएलएन के गणित पढ़ाने वाले 55 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें छठी से आठवीं कक्षा में गणित पढ़ाने वाले दस शिक्षक व छह स्कूल संचालकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त पिछले महीने बीईओ व बीआरसी द्वारा की गई एफएलएन विजिट व शिक्षा दीक्षा पर्यवेक्षण रिपोर्ट को लेकर जानकारी ली जाएगी। निपुण हरियाणा पत्रिका में मासिक प्रस्तुतियों के लिए स्टार शिक्षकों की पहचान की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक कक्षा में निपुण लक्ष्य रीडिंग काॅर्नर बनवाने को लेकर विचार विमर्श होगा। बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि पठन-पाठन में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत भागीदारी हो। इसमें सभी बच्चे निपुण लक्ष्य प्राप्त कर सकें। विद्यार्थियों को धाराप्रवाह पठन का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करवाएं। मौखिक भाषा विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को अधिकाधिक बोलने का अवसर प्रदान करें। निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए माता-पिता का सहयोग लें। शिक्षक व अभिभावक बैठकों का एक अंतराल के बाद आयोजन सुनिश्चित करें और बच्चों की प्रगति पर चर्चा करें। विद्यार्थियों की स्किल में सुधार के लिए नवाचारों का प्रयोग करें। डीपीआईयू में डीईईओ चेयरपर्सन, डाइट प्रिसंपिल सदस्य सचिव, डीईओ, डिप्टी डीईओ, बीईओ, बीआरसी, दो लेक्चरर, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर व पहला कदम फाउंडेशन समेत अन्य एनजीओ सदस्य के रूप में काम करते हैं।
बाक्स
आज होगी डीपीआईयू बैठक
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने व उनकी कमियों में सुधार करने के लिए एफएलएन के तहत आज डीपीआईयू की बैठक होगी। इस बैठक में शिक्षा के लिए अच्छा काम करने वाले 55 शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
-राजेश वशिष्ठ, एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर।