फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   5.33 lakhs cheated in the name of online trading

Jind News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 5.33 लाख ठगे

Thu, 08 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
5.33 lakhs cheated in the name of online trading
जींद। ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफा देने का झांसा देकर अज्ञात ने 5.33 लाख रुपये एक व्यक्ति से ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उचाना क्षेत्र के गांव थुआ निवासी राजपाल ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल को उसके नंबर को टेलीग्राम ट्रेडिंग विद करोल के नाम से ग्रुप में जोड़ दिया गया। इसमें अलग-अलग इन्वेसमेंट के प्लान और प्रोफिट के बारे में स्क्रीनशॉट दिए हुए थे। उन्होंने क्लिक किया तो वह लिंक उन्हें व्हाट्सएप पर ले गया, जहां पर एक मोबाइल नंबर पर चैट हुई। उन्हें बताया गया कि फोरेक्स ट्रेडिंग कराकर मुनाफा कराते हैं। 24 अप्रैल को आरोपियों के दिए यूपीआई पर 56,338 रुपये और 25 अप्रैल को 27 हजार रुपये, 26 अप्रैल को 35,206,50 हजार रुपये, 14 हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

28 अप्रैल को उसके पास प्रोफिट के स्क्रीनशॉट भेजे। इसके बाद उसे और ज्यादा इन्वेस्ट करने के लिए कहा। फिर उसने 50 हजार, 30 हजार समेत कुल पांच लाख 36 हजार रुपये इन्वेस्ट कर दिए, लेकिन फिर उन्होंने रुपये वापस नहीं भेजे। उसे फिर धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed