{"_id":"5cc5ed48bdec2206fd72a61b","slug":"51556475208-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर एसोसिएशन दुकानों पर लगवाएगी ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के फ्लैक्स बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर एसोसिएशन दुकानों पर लगवाएगी ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के फ्लैक्स बोर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। फर्नीचर एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि रोहतक रोड के दुकान ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के फ्लैक्स बोर्ड लगवाए जाएंगे। यह फैसला रविवार को एसोसिएशन की हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक राजकुमार गोयल और प्रधान राकेश सिंघल ने की। इस अवसर पर सुंदरी गर्ग, रोहित, पवन गर्ग, संजय गर्ग, रामधन, आशू सिंघल, जसंवत लाठर, सतीश शर्मा, धर्मपाल, राजू भी मौजूद रहे।
राजकुमार और राकेश ने कहा कि 12 मई को होने वाले मतदान में फर्नीचर एसोसिएशन के सदस्य भाग नहीं लेकर प्रशासन और नेताओं के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करेंगे। प्रशासन लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आह्वान कर रहा है। इसके लिए प्रशासन ने सेल्फी प्वाइंट तक बनाए हैं, लेकिन जब लोगों को मूलभूत सुविधाएं ही नहीं मिलें तो फिर मतदान करने का क्या फायदा। रोहतक रोड लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सड़क पर गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़क है। इस बदहाल रोड की वजह से जहां हर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहीं 24 घंटे धूल-मिट्टी उड़ने से दुकानदारों का जीना दुश्वार हो गया है। ऐसे में जब प्रशासन और नेता अच्छी सड़क ही उपलब्ध नहीं करवा सकते तो फिर मत का दान करने का क्या फायदा। इसलिए फर्नीचर एसोसिएशन इस बार किसी भी पार्टी को वोट नहीं देगी।