{"_id":"61e5b5aea4cbc176c945041d","slug":"50-thousand-people-did-not-reach-to-get-the-second-dose-jind-news-rtk6359992142","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार लोग नहीं पहुंचे दूसरी डोज लगवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार लोग नहीं पहुंचे दूसरी डोज लगवाने
विज्ञापन
जींद। कोरोना वैक्सीनेशन में अन्य जिलों से पीछे चलने का जींद जिले का सबसे बड़ा कारण है कि जिले के 50 हजार लोग ऐसे हैं, जो पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज लगवाने नहीं आए। ऐसे लोगों से स्वास्थ्य विभाग का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इन लोगों ने जो पते व फोन नंबर दर्ज करवाए हैं, वह भी गलत साबित हो रहे हैं।
इसके अलावा कुछ सामाजिक संस्थाओं ने शिविर लगवाकर वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी लेकिन इन संस्थाओं ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग अब इन संस्थाओं से संपर्क का प्रयास कर रहा है। जिले के 89 प्रतिशत लोगों को पहली तथा 60 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।
जिले के 9 लाख 95 हजार 610 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। इनमें से 880159 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं 592563 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके बाद लगभग 65 हजार किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इनमें से 30464 को पहली डोज लग चुकी है। अब स्वास्थ्य विभाग हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर व बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगा रहा है। जिले के 1141 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुका है। इस दौरान लगभग 50 हजार लोग ऐसे हैं, जो दूसरी डोज लगवाने पिछले छह महीने से नहीं आए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने जब आंकड़ा खंगाला तो दूसरे डोज समय पर नहीं लगवाने वाले काफी संख्या में लोग सामने आए। इन लोगों को स्वास्थ्य विभाग तलाश कर रहा है। इसके अलावा कुछ सामाजिक संस्थाएं भी ऐसी हैं, जिन्होंने पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज नहीं लगवाई। स्वास्थ्य विभाग अब इन संस्थाओं से संपर्क कर रहा है ताकि यह लोग दूसरी डोज लगवा सकें।
5188 लोगों को लगी वैक्सीन
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 5188 लोगों को कोराना वैक्सीन लगाई। 20 स्वास्थ्य कर्मचारियों व 12 फ्रंट लाइन वर्कर को बूस्टर डोज लगाई गई। दो फ्रंट लाइन वर्कर ने दूसरी डोज लगवाई। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 927 किशोर-किशोरियों को पहली डोज लगाई गई। 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 1075 लोगों को पहली तथा 2271 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 377 लोगों को पहली तथा 800 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 172 लोगों को पहली तथा 491 को दूसरी डोज लगाई गई। 32 बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई गई।
सभी लोगों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को वैक्सीन लगा रहा है। लोगों को भी इसका लाभ उठाते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आना चाहिए।
-डॉ. नवनीत सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।