फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   44 out of 54 roadways driver operators found BP and sugar patients

Jind News: 54 में से 44 रोडवेज चालक परिचालक मिले बीपी और शुगर के मरीज

Sun, 26 Feb 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 26 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
44 out of 54 roadways driver operators found BP and sugar patients
जींद। रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए चालक व परिचालकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर लगाया। इसमें 54 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करवाई गई। जिसमें 20 को बीपी और 22 का शुगर अधिक मिला। दो की आंख और तीन के कान में तकलीफ मिली।
विज्ञापन

चालक और परिचालक को अलग-अलग समय सारिणी के हिसाब से ड्यूटी देनी पड़ती है। इस कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। इसके चलते उनके खान-पान पर भी असर पड़ता है। ड्यूटी के दौरान खाना खाने के लिए समय नहीं मिलने पर चाय या फास्ट फूड खाने पर भी स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा चालक व परिचालकों के लंबे सफर पर लगातार बैठे रहने से वह बीमार हो रहे हैं। कार्यशाला परिसर में रोडवेज कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए डॉ. श्राफ चैरिटी आई अस्पताल व आयशर ड्राइवर केयर कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया था। इसमें डॉ. पुष्पेंद्र व कोआर्डिनेटर मुकेश की टीम ने इन कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। अक्तूबर में 94 कर्मचारियों की आंखों की जांच के साथ-साथ ब्लड प्रेशर व शुगर जैसी बीमारियों की जांच की गई थी। इसमें 15 कर्मचारियों की आंखों की रोशनी कम मिली थी। जिन्हें चश्मा लगाने की नसीहत दी गई थी, जिसमें 12 चालक शामिल थे। इसके बाद 2022 में ही सितंबर महीने में भी कर्मचारियों की आंखों की जांच के लिए कैंप लगाया गया था। नागरिक अस्पताल की टीम द्वारा 166 चालकों की आंखों की जांच की गई थी, 2023 में जनवरी माह में तीसरी बार कर्मचारियों की आंखों की जांच के लिए कैंप लगाया गया था, जिसमें नागरिक अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 60 कर्मचारियों की आंखों की जांच हुई थी। इसमें 40 कर्मचारियों की नजदीक व आठ कर्मचारियों की दूर की नजर कमजोर पाई गई थी।
विज्ञापन

बाक्स
कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए लगाया गया था शिविर
शनिवार को वर्कशाप परिसर में रोडवेज कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों की आंख, कान के साथ-साथ बीपी व शुगर की जांच की गई। समय-समय पर यह शिविर लगते हैं। जांच में मिली दिक्कत का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--कर्मवीर, डीआई जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed