{"_id":"5c9a6caebdec22141b2b593d","slug":"41553624238-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर नहीं पहुंच रहे बिजली बिल, उपभोक्ताओं को लग रहा है जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर नहीं पहुंच रहे बिजली बिल, उपभोक्ताओं को लग रहा है जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर नहीं पहुंच रहा बिजली बिल, भरना पड़ रहा जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। बिजली उपभोक्ता समय पर बिजली के बिल भर सकें, इसके लिए बिजली निगम उपभोक्ताओं के घर बिल भेजता है, मगर घोघड़ियां गांव के लोगों को समय पर बिल नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को बिल के साथ जुर्माना भी भरना पड़ रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बिलों पर लगाए गए जुर्माने को माफ करने की मांग की है। बिलों में बिजली बिल माफी योजना के तहत राशि भरने के बाद भी बिलों में पहले की राशि जोड़ कर दिखाए जाने पर रोष जताया।
जगबीर, रोहित, जोगिंद्र, पवन, दलबीर, सुमित, नरेंद्र, मंदीप ने कहा कि सोमवार को गांव में बिल भरवाने के लिए कर्मचारी आए थे। यह कर्मचारी उपभोक्ताओं के बिल अपने साथ लेकर आए। इन बिलों पर जुर्माना भी उपभोक्ताओं के बिल की मूल राशि पर लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि जब उनके पास बिल ही नहीं आएंगे तो वह कैसे भरेंगे। समय से पहले घर-घर बिजली के बिल निगम को पहुंचाने चाहिए, ताकि वह समय पर बिजली के बिल अदा कर सकें। समय पर बिजली के बिल मिलना तो दूर उपभोक्ताओं को इस बात का भी पता नहीं चलता कि कब बिजली के बिल निगम उनके पास पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली के बिल समय पर नहीं मिल रहे तो बिजली माफी योजना के तहत एक मुश्त राशि भरने के बाद भी बिलों में पहले की जो राशि बकाया है। वह साथ जुड़ कर आ रही है। जब वह बिजली बिल माफी योजना के तहत बिल भर चुके है तो अब भी उनकी तरफ बकाया पहले के बिल क्यों दिखाए जा रहे है। नो ड्यूज बिजली निगम उनको पहले बिल भरने पर दे चुका है, लेकिन बिजली के बिलों में पहले की राशि जोड़ कर भेजी जा रही है।
निगम की वजह से होते है निगम के डिफाल्टर
ग्रामीणों ने कहा कि पहले के बिल भरने के बाद अब दोबारा से नियमित तौर पर बिजली उपभोक्ता बिल भरना चाहते हैं। समय पर जब बिजली निगम बिल नहीं भेजेगा तो कैसे वह बिजली के बिल भरेंगे। समय पर बिल न आने से धीरे-धीरे राशि बढ़ने से बिल नहीं भर पाते है। ऐसे में बिजली निगम की लापरवाही से धीरे-धीरे बिजली उपभोक्ता निगम के डिफाल्टर बन जाते है। इसलिए समय पर निगम को बिल घर पर पहुंचाने चाहिए।
विज्ञापन
-जगबीर ग्रामीण।
जल्द होगा समाधान
पहले की जो राशि दिखाई जा रही है वह ठीक हो जाएगी। जहां तक बिल देरी से आने की बात है उसको लेकर जिस कंपनी को बिल बांटने का ठेका दिया हुआ है। उसको समय पर बिजली के बिल भेजे जाने के निर्देश दिए जाएंगे। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वह अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर दे ताकि उनके मोबाइल नंबर पर बिल का मेसेज आ सकें।
-सुरेंद्र सिंह, एसडीओ बिजली निगम उचाना।