{"_id":"5bce2c16bdec2269ab3a0589","slug":"41540238358-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी की माता को इलाज के लिए करना पड़ा आधा घंटा नागरिक अस्पताल में इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी की माता को इलाज के लिए करना पड़ा आधा घंटा नागरिक अस्पताल में इंतजार
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी की माता को इलाज के लिए करना पड़ा आधा घंटा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हमेशा अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में रहने वाले जींद के नागरिक अस्पताल में एक ओर मामला सामने आया है। इस बार व्यवस्था की शिकायत खुद डीसी अमित खत्री की माता कृष्णा देवी बन गई। डीसी अमित खत्री की माता कृष्ण देवी को नागरिक अस्पताल में अपना इलाज करवाने के लिए सोमवार सुबह आधे घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। परिचय देने के बावजूद चिकित्सक ने कहा कि पहले पर्ची बनवाकर लाओ जबकि कृष्ण देवी को ब्लड प्रेसर व घबराहट के कारण चक्कर आ रहे थे। इसको लेकर उनके साथ पहुंचे डीसी ऑफिस के कर्मचारी सतबीर के साथ भी अस्पताल स्टाफ ने कहासुनी की। विवाद काफी बढ़ने पर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट मौके पर पहुंचे और उनका इलाज करवाया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे डीसी अमित खत्री की माता कृष्णा देवी नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पहुंची। उनके साथ पहुंचे सहायक सतबीर ने यहां मौजूद चिकित्सक को उनका परिचय दिया व चक्कर आने की बात कही। इसके बावजूद चिकित्सक अन्य कार्य में लगा रहा तथा कहा कि पहले पर्ची बनवाकर लाओ। मामले की सूचना मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राजेश भोला के पास पहुंची। नौ बजे नागरिक अस्पताल में पहुंचे डॉ. भोला ने कृष्णा देवी का इलाज किया। इस बारे में कृष्णा देवी ने कहा कि उन्हें कुछ इंतजार तो करना पड़ा लेकिन उनका इलाज हो गया है। उन्हें इसको लेकर कोई शिकायत नहीं है।