{"_id":"5b8d774f42c79246424d7b5f","slug":"41535997775-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया में अच्छा प्रदर्शन कर लोटेगी भारतीय महिला टीम: प्रसाद बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेशिया में अच्छा प्रदर्शन कर लोटेगी भारतीय महिला टीम: प्रसाद बाबू
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयेशिया में अच्छा प्रदर्शन कर लौटेगी भारतीय महिला टीम : प्रसाद बाबू
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। क्वालालंपुर में चल रहे मलयेशिया कबड्डी कप में भारतीय महिला कबड्डी टीम द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर एशिया कबड्डी फेडरेशन के प्रधान प्रसाद बाबू ने फाइनल मुकाबले में पहुंच कर दोनों टीमों को एक लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। वहीं भारतीय कबड्डी संघ के महासचिव रोहतास सिंह नांदल ने भी दोनों टीमों को 40 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इसके अलावा मलयेशिया कप के आयोजकों द्वारा भी एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया। प्रसाद बाबू ने दूरभाष पर बातचीत में कहा कि भारतीय महिला टीम का मलयेशिया में बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा। इसके कारण मलयेशिया कप अपने नाम करने में कामयाब रही। महिला खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम करते हुए प्रसाद बाबू ने कहा कि अब एशिया के साथ पूरे विश्व में कबड्डी का डंका बजेगा। इसमें भारत के खिलाड़ियों की विशेष भागेदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा एशियन गेम्स में कबड्डी के खराब प्रदर्शन से पूरे देश को धक्का लगा है। देश के खिलाड़ियों का इससे पहले एशियन गेम्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। भारतीय कबड्डी संघ महिला बोर्ड की चेयरपर्सन अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हरबीर कौर और मीडिया बोर्ड के चेयरमैन आंनद लाठर ने भी खिलाड़ियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।