फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   37 thousand withdrawn from account by changing debit card

Jind News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 37 हजार निकाले

Sat, 25 Mar 2023 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Mar 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
37 thousand withdrawn from account by changing debit card
जींद। शहर के अशोक कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मार्च को वह एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गया था। जब वह पैसे निकाल रहा था तो दो अज्ञात लोग एटीएम में दाखिल हुए और आनन-फानन में उसका डेबिट कार्ड बदलकर उसे दूसरा डेबिट कार्ड थमा दिया। उस समय उसे पता नहीं चला और फिर वह घर आ गया। अगले दिन सुबह उसके मोबाइल फोन पर मैसेज आया कि उसके बैंक खाते से 37 हजार 501 रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन अज्ञात दो लोगों ने उसका डेबिट कार्ड बदलकर उसके साथ धोखाधड़ी कर उसके खाते से राशि निकाली है। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed