फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   35.57 lakh rupees will be spent on the improvement of city sectors and greenery of water tank.

Jind News: शहर के सेक्टरों के सुधार और जलघर की हरियाली पर खर्च होंगे 35.57 लाख रुपये

Wed, 09 Sep 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
35.57 lakh rupees will be spent on the improvement of city sectors and greenery of water tank.
जींद। शहर में सेक्टरों और प्रमुख सार्वजनिक परिसरों की हरियाली को व्यवस्थित रखने के लिए हॉर्टिकल्चर विभाग ने एक साथ छह टेंडर जारी किए हैं। सेक्टर-7, सेक्टर-8, सेक्टर-9, सेक्टर-6 से 9 के बीच एंट्री पॉइंट व सेंट्रल वर्ज, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और मुख्य जलघर में बागवानी कार्यों की वार्षिक मेंटेनेंस करवाई जाएगी। इन सभी कार्यों पर विभाग की ओर से कुल करीब 35.57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड कॉरपोरेशन के हुडा डिवीजन हॉर्टिकल्चर हिसार की ओर से जारी इन टेंडरों के अनुसार सबसे अधिक 9.98 लाख रुपये सेक्टर-8 की बागवानी व्यवस्था के रखरखाव पर खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद एसटीपी की हरियाली के लिए 9.02 लाख रुपये, सेक्टर-9 के लिए 6.26 लाख रुपये और सेक्टर-7 के लिए 6.20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं सेक्टर-6, 7, 8 और 9 के बीच स्थित एंट्री पॉइंट व सेंट्रल वर्ज के बागवानी कार्यों के लिए 5.17 लाख रुपये और मुख्य जलघर के लिए 3.82 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर में संबंधित स्थानों पर बागवानी कार्यों की वार्षिक मेंटेनेंस का अनुमान तैयार किया गया है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को निर्धारित स्थल पर पूरे 365 दिन बागवानी से जुड़े रखरखाव कार्य करने होंगे।
विभाग ने प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं। इनमें डीएनआईटी, अतिरिक्त शर्तों और वित्तीय बोली के लिए बीओक्यू दस्तावेज शामिल किए गए हैं। सभी टेंडरों की बोली वैधता 120 दिन निर्धारित की गई है।
सेक्टर-7 के लिए 6,19,750 रुपये, सेक्टर-8 के लिए 9,98,003 रुपये, सेक्टर-9 के लिए 6,25,988 रुपये, एसटीपी के लिए 9,02,489 रुपये, एंट्री पॉइंट व सेंट्रल वर्ज के लिए 5,16,726 रुपये तथा मुख्य जलघर के लिए 3,81,655 रुपये की अनुमानित लागत तय की गई है।
इस तरह इन छह कार्यों की कुल अनुमानित लागत 40,44,611 रुपये बैठती है। यानी करीब 40.45 लाख रुपये का बजट बागवानी रखरखाव के लिए निर्धारित किया गया है।

वर्जन
लंबे समय से सेक्टरों में इन कार्यों के सुधार के लिए मांग की जा रही थी। अब विभाग ने इनके टेंडर लगाए हैं। इससे सेक्टरवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और शहर के सेक्टरों की हालात सुधरेगी। शहर के इन चारों सेक्टरों में 10 हजार के लगभग आबादी रहती है। अब इनको कुछ हद तक राहत मिलेगी। -कर्मपाल देशवाल, प्रधान सेक्टर नौ


वर्जन
टेंडर में सेक्टरों के साथ-साथ एसटीपी और मुख्य जलघर जैसे महत्वपूर्ण परिसरों को भी शामिल किया गया है। विशेष रूप से सेक्टर-6, 7, 8 और 9 के बीच एंट्री पॉइंट और सेंट्रल वर्ज के लिए अलग से टेंडर जारी होने से इन स्थानों के बागवानी कार्यों को भी वार्षिक रखरखाव व्यवस्था में शामिल किया गया है।
- निधि भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता एचएसवीपी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed