फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   350 Players Showcase Their Sporting Talent at Cricket Trials

Jind News: क्रिकेट ट्रायल में 350 खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Fri, 01 May 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
350 Players Showcase Their Sporting Talent at Cricket Trials
01जेएनडी19: क्रिकेट ट्रायल में भाग लेते ​​खिलाड़ी। संवाद
जींद। रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी, पिंड़ारा में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय पुरुष क्रिकेट ट्रायल शुक्रवार को संपन्न हुआ। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ट्रायल में 350 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जींद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव केके चहल ने बताया कि 29 और 30 अप्रैल को आयोजित ट्रायल में अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिले के कोने-कोने से आए युवाओं ने राज्य स्तर की टीम में अपनी जगह बनाने के लिए मैदान पर पसीना बहाया।
विज्ञापन

ट्रायल की प्रक्रिया पारदर्शी रही। चयन की शुरुआत खिलाड़ियों के फिटनेस टेस्ट से की गई जिसमें उनकी शारीरिक क्षमता, चपलता और सहनशक्ति को बारीकी से मापा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आयोजित स्किल टेस्ट में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के विशिष्ट मापदंडों पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा गया। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आए विशेष चयन पैनल ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की और निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित किया।
सचिव केके चहल ने बताया कि ट्रायल का परिणाम और चयनित खिलाड़ियों की सूची जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। चयनित होने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एसोसिएशन की ओर से आगामी दिनों में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में विशेषज्ञ कोचों की ओर से खिलाड़ियों की कमियों को दूर किया जाएगा और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा। यह ट्रायल न केवल खिलाड़ियों के कौशल को परखने का माध्यम बना, बल्कि जींद जिले के युवा क्रिकेटरों के लिए राज्य स्तर तक पहुंचने का एक मजबूत मंच भी साबित होगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed