{"_id":"5c7ecaf7bdec22144d7dfc79","slug":"31551813367-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिन पहले हुआ था एसडीएम व आठ दिन पहले हुआ था नायब तहसीलदार का तबादला, अभी तक नहीं आए नए अधिकारी, लोग हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिन पहले हुआ था एसडीएम व आठ दिन पहले हुआ था नायब तहसीलदार का तबादला, अभी तक नहीं आए नए अधिकारी, लोग हलकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम और नायब तहसीलदार के तबादले के बाद नहीं आए नए अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। तबादला होने के बाद से 12 दिन से एसडीएम और आठ दिन से नायब तहसीलदार की कुर्सी खाली पड़ी है। इससे काम के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न तो एसडीएम ऑफिस में लाइसेंस निकल रहे हैं और न ही तहसील में रजिस्ट्रियां हो रही हैं। ऐसे में लोगों ने रिक्त पदों पर नियुक्त की मांग की है, ताकि लोगों को अपने कामों को लेकर हो रही परेशानी दूर हो। एसडीएम डॉ. शिल्पी पातड़ का तबादला 21 फरवरी और नायब तहसीलदार का 25 फरवरी को हो गया था। नायब तहसीलदार के पद पर अब तक किसी के ऑर्डर नहीं हुए हैं तो यहां पर डॉ. शिल्पी पातड़ की जगह अंबाला से तबादला हुआ, लेकिन उचाना में ज्वाइन करने से पहले ही उनका फिर से तबादला हो गया है। अब सोनीपत से शुगर मिल के एमडी प्रद्युमन को ऑर्डर उचाना एसडीएम के लिए हुए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। पिछले 12 दिन से एसडीएम ऑफिस के काम अटके पड़े हैं। वहीं आठ दिन से तहसीलदार नहीं होने के चलते रजिस्ट्री नहीं हो रही हैं। डोमिसाइल बनवाने, जमीन के इंतकाल को लेकर लोगों को परेशानी हो रही है।