फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फाइल नंबर दस के साथ लगाएं। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बड़ा बयान,

फाइल नंबर दस के साथ लगाएं। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बड़ा बयान,

Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
फाइल नंबर दस के साथ लगाएं। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बड़ा बयान,
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री बनाओगे तो लडूंगा चुनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना । हमेशा की तरह चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री बनाने का राग अलापने वाले केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने चुनाव की आहट के साथ ही फिर से वही राग अलापने शुरू कर दिया है। बीरेंद्र सिंह ने घोघड़िया गांव में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा मेरे को मुख्यमंत्री वगैरह बनाने की कर दे तो अगला इलेक्शन लडूंगा। नहीं तो मैंने तो सारे इलेक्शन लड़-लड़ कै देख लिए। खूब खिंचने आलेे के भी देख लिए। ऊपर उठाने वाले भी देख लिए।’

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 1991 में 26 विधायक होने के बाद भी वे सीएम नहीं बन सके, क्योंकि जिले के जो कांग्रेस के विधायक थे वे उनके साथ नहीं आए। हलके के लोगों ने 1977 में भी उनका साथ दिया, जब कांग्रेस उम्मीदवार को गांव में आने तक नहीं देते थे। उस समय भी हलके के लोगों ने विधायक बनाने का काम किया। गरीब आदमी ने हमेशा उनका साथ दिया है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने जितनी राजनीति की ईमानदारी से की है। जितनी करेंगे ईमानदारी से ही करेंगे। गौरतलब है कि चुनाव के दौरान बीरेंद्र सिंह हर बार खुद को मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत करते आए हैं, लेकिन कांग्रेस के पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण स्थान पर होते हुए भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे। बीरेंद्र सिंह कई बार सार्वजनिक रूप से भी यह कह चुके हैं कि भूपेंद्र हुड्डा के मंत्रिमंडल में वित्तमंत्री होते हुए भी हुड्डा ने उन्हें काम नहीं करने दिया था। ऐसे में मुख्यमंत्री बनकर ही विकास करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed