{"_id":"6418ac030f9e998fd1006584","slug":"3-youths-gang-raped-a-girl-after-kidnapping-her-jind-news-c-17-1-98856-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवती का अपहरण कर 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवती का अपहरण कर 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Tue, 21 Mar 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का सफीदों रोड से कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। फिर उसे हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी ले जाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद तीनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवकों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे जातिसूचक गालियां भी दी। घटना को अंजाम देकर तीनों युवक उसे छोड़कर भाग गए। महिला थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अपहरण, नशीला पदार्थ देने, बंधक बनाने, सामूहिक दुष्कर्म करने और एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 मार्च सुबह किसी कार्य को लेकर सफीदों रोड आई हुई थी। जब वह पंजाबी धर्मशाला के पास खड़ी थी तो उसके सामने एक कार आकर रूकी। कार सवार गांव कोथ कलां निवासी दीपक, जुलानी निवासी साहिल और एक युवक ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उसे हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट में ले गए, जहां पर आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। घटना को अंजाम देकर तीनों आरोपी भाग गए। जांच अधिकारी आईपीएस अर्श वर्मा ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव कोथ कलां निवासी दीपक, जुलानी निवासी साहिल तथा एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू कर दी है।