{"_id":"5d52faa28ebc3e6d023962ad","slug":"3-ips-will-handle-the-security-of-shahs-rally-jind-news-rtk511685348","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आईपीएस के जिम्मे शाह की रैली की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आईपीएस के जिम्मे शाह की रैली की सुरक्षा
विज्ञापन
जींद के एकलव्य स्टेडियम में 16 अगस्त को होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आस्था रैली की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी। तीन आईपीएस, 30 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 200 महिला पुलिस कर्मचारी, 1300 पुलिस कर्मचारी के अलावा घुड़सावर रैली की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। सुरक्षा व्यवस्था इस प्रकार की जाएगी कि पुलिस की हर व्यक्ति पर नजर रहे। इसके अलावा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए खुद डीजीपी मनोज यादव, एडीजीपी व आईजी समेत पुलिस के बड़े अधिकारी बुधवार को रैली स्थल का निरीक्षण करने आएंगे। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर नजर आ रही है।
जानकारी के लिए 16 अगस्त को जींद के एकलव्य स्टेडियम में राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह द्वारा रैली की जा रही है। रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा एक-दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ सीएम मनोहरलाल व प्रदेश के कई मंत्री भी भाग लेंगे। रैली में आने वाले अतिथियों व लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने अपना पूरा प्लान तैयार कर लिया है। फिलहाल जींद के एसएसपी अश्विनी शैणवी, आईपीएस सुरेंद्र सिंह व आईपीएस वसीम अकरम रैली में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां कर रहे हैं। जींद से बाहर से अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। प्रदेशभर के अन्य जिलों से 30 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 200 महिला पुलिस कर्मचारी व 1300 जवानों ने रैली में सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। मंगलवार को तीनों आईपीएस ने इन कर्मचारियों को ब्रिफ किया तथा हर लिहाज से सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर में सुरक्षा व्यवस्था व नाकों पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
सुरक्षा व्यवस्था पर खुद डीजीपी रखेंगे नजर
रैली की सुरक्षा व्यवस्था पर खुद डीजीपी मनोज यादव नजर रखेंगे। रैली में सुरक्षा को लेकर तीनों आईपीएस सीधे डीजीपी को रिपोर्ट करेंगे। अब तक हुई रैली की तैयारियों को लेकर भी एसएसपी अश्विनी शैणवी लगातार सुरक्षा को लेकर डीजीपी मनोज यादव को रिपोर्ट कर रहे हैं। बुधवार को डीजीपी मनोज यादव रैली स्थल पर आकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे तथा सुरक्षा में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ करेंगे। इतना ही नहीं डीजीपी जिस रास्ते से अमित शाह रैली स्थल पर आएंगे, उसका भी निरीक्षण करेंगे।