फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2.38 lakh cheated in the name of getting loan

Jind News: लोने दिलवाने के नाम पर 2.38 लाख ठगे

Fri, 28 Jun 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 28 Jun 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
2.38 lakh cheated in the name of getting loan
जींद। अजमेर बस्ती निवासी व्यक्ति को दुकान पर आठ लाख रुपये का लोन दिलवाने का झांसा देकर 2.38 लाख रुपये ठगने पर शहर थाना पुलिस ने दिल्ली के रोहणी निवासी विवेक गौतम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में अजमेर बस्ती निवासी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि वह 12 अगस्त 2023 को अंबाला गया हुआ था। इस दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली के रोहणी निवासी विवेक गौतम से हुई। उसने खुद को सिटी बैंक रोहणी का मैनेजर बताया और कहा कि कभी लोन की जरूरत हो तो उससे संपर्क कर लेना। इसके कुछ दिन बाद खुद ही विवेक गौतम ने उसको उसकी दुकान पर लोन देने की बात कहकर कॉल किया। इसके लिए आरोपी ने उससे दुकान का जीएसटी नंबर, आधार कार्ड की कॉपी मांगी। सिक्योरिटी के तौर पर दो खाली चेक लिए। इसके बाद आरोपी ने उससे ढाई लाख रुपये की मांग की और कहा कि राशि जमा करवाने के बाद लोन पास होगा। इस पर उसने दो बार में 2.38 लाख रुपये उसके खाते में भेज दिए। जिसके बाद फिर आरोपी ने रुपये मांगे तो उसको धोखाधड़ी होने का शक हुआ। इस मामले में शहर थाना के जांच अधिकारी एचसी जितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed