फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फुट ओवरब्रिज विस्तार का कार्य अंतिम चरण में

फुट ओवरब्रिज विस्तार का कार्य अंतिम चरण में

Sun, 03 Mar 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
फुट ओवरब्रिज विस्तार का कार्य अंतिम चरण में
फुट ओवरब्रिज विस्तार का कार्य अंतिम चरण में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। रेलवे प्लेटफार्म नंबर दो से शहर की तरफ फुट ओवरब्रिज विस्तार का रेलवे द्वारा करवाया जा रहा कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। फुट ओवर ब्रिज के विस्तार की मांग यात्रियों के साथ-साथ स्टेशन पार जाने वाले लोग द्वारा काफी समय से की जा रही थी। 30 लाख रुपये खर्च करके रेलवे द्वारा इसका विस्तार किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अगले सप्ताह केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक प्रेमलता शुभारंभ करेंगी।

मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन सुरेंद्र गर्ग, नार्थ रेलवे सदस्य सज्जन चौधरी ने कहा कि रेलवे के माल गोदाम पर मालगाड़ी में गेहूं के बैगों की लोडिंग के दौरान स्टेशन की तरफ आने-जाने वाले यात्रियों और लोगों को परेशानी होती थी। मालगाड़ी के चलते इसके नीचे से होकर या बीच से होकर लोगों को आवागमन करना पड़ता था। रेलवे स्टेशन तक ही फुट ओवरब्रिज का निर्माण हुआ था। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक प्रेमलता से मिलकर लोगों ने इसका विस्तार करवाने की मांग की थी। अब इसका निर्माण कार्य अगले सप्ताह पूरा होने की उम्मीद है। फुट ओवरब्रिज का कार्य देख रहे जेई आरपी गोयल ने कहा कि इसके निर्माण पर 30 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। फुट ओवरब्रिज विस्तार का कार्य अंतिम चरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed