{"_id":"5b43b3474f1c1b93288b560f","slug":"21531163463-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 12वीं कक्षा के छात्र का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 12वीं कक्षा के छात्र का अपहरण
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया जब डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 12वीं कक्षा के एक छात्र के अपहरण की सूचना मिली। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवा दी। जब पुलिस स्कूल में पहुंची तो छात्र स्कूल में ही मिला। छात्र ने अपने अपहरण की कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी। इसके बाद पुलिस लौट आई।
दोपहर लगभग एक बजे डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से अर्बन इस्टेट निवासी 12वीं कक्षा के छात्र आशीष को दो बाइक सवार युवकों ने जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया। स्कूल स्टाफ ने बच्चे का अपहरण होता देख सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवा दी। जब पुलिस स्कूल में पहुंची तो बच्चा स्कूल में ही मिला। पुलिस ने आशीष से उसके अपहरण के बारे में पता किया तो आशीष ने बताया कि दो युवक उसे बाइक पर लेकर गए थे लेकिन कुछ ही दूरी पर उसे छोड़ दिया गया। फेसबुक पर कुछ कमेंट करने का मामला बताया जा रहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी बीरेंद्र खर्ब ने बताया कि छात्र के अपहरण की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो छात्र वापस स्कूल में आ चुका था, लेकिन बाद में शिकायत देने से इंकार कर दिया।