फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   134-ए के तहत दाखिला करवाने की एवज में स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के जिला अध्यक्ष पर पैसे लेने के आरोप

134-ए के तहत दाखिला करवाने की एवज में स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के जिला अध्यक्ष पर पैसे लेने के आरोप

Sat, 28 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
134-ए के तहत दाखिला करवाने की एवज में स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के जिला अध्यक्ष पर पैसे लेने के आरोप
134 -ए के तहत दाखिला करवाने की एवज में पैसे लेने के आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
नियम 134-ए के तहत दाखिले के नाम पर जरुरतमंद बच्चों की मदद करने वाले स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के जिला अध्यक्ष पर एक व्यक्ति ने 7500 रुपये ऐंठने के आरोप लगाए हैं। उसने इसकी शिकायत पुलिस को की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में इंप्लाइज कॉलोनी निवासी नवनीत ने कहा कि वह 134-ए के तहत अपने भांजे दीक्षांत का दाखिला करवाना चाहता था। उसका संपर्क अशोक मित्तल नामक व्यक्ति से हुआ, जिसने अपने आपको 134-ए के तहत अभिभावकों की मदद के लिए चलाए जा रहे संगठन का प्रधान बताया और कहा कि वह उसके भांजे का दाखिला करवा देगा। इसके लिए उसने खर्चा पानी मांगा और उससे 7500 रुपये ले लिए, लेकिन जब परिणाम आया तो उसका भांजे का दाखिला नहीं हुआ। जब उसने अशोक मित्तल से राशि मांगी तो उसने पैसे देने से मना कर दिया और कहा कि उसने तो अपना काम कर दिया था। उसने अशोक मित्तल पर जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन

---
मैं आदमी को जानता तक नहीं
संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक मित्तल का कहना है कि वह उक्त आदमी को जानता तक नहीं है और रुपये लेने की बात तो दूर है। उनके पास हर उस बच्चे का पूरा बायोडाटा है, जिसके फार्म संगठन ने भरे हैं। उक्त व्यक्ति के परिवार के किसी बच्चे का फार्म उनके संगठन ने नहीं भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दोनों पक्षों को बुलाया है
शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने कहा कि अशोक मित्तल के खिलाफ शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed