फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   21 millers applied for registration; three have completed the process.

Jind News: 21 मिलर्स ने कराया पंजीकरण का आवेदन, तीन का पूरा हुआ

Sat, 03 Oct 2026 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
21 millers applied for registration; three have completed the process.
02जेएनडी31: जींद की अनाजमंडी में लगी धान की ढेरी। संवाद
जींद। खरीफ विपणन सीजन 2026-27 में धान की सरकारी खरीद शुरू होने के साथ ही किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को 21 मिलर्स ने धान खरीद के लिए पंजीकरण का आवेदन किया है। इनमें तीन मिलर्स का पंजीकरण पूरा हो गया है जबकि 18 मिलर्स का पंजीकरण शनिवार को पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

अब तक मिलर्स का पंजीकरण नहीं होने के कारण मंडियों में पहुंच रही धान की फसल की खरीद गति नहीं पकड़ पा रही थी। शुक्रवार तक जिले की मंडियों में 2535 मीट्रिक टन धान पहुंचा लेकिन सरकारी एजेंसियों ने केवल आठ एमटी धान खरीदा।
विज्ञापन

मिलर्स के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंडियों में धान खरीद बढ़ने की उम्मीद है। किसानों की फसल मंडियों में पहुंचनी शुरू हो गई है और आवक लगातार बढ़ रही है। ऐसे में खरीद एजेंसियों के साथ मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से किसानों को फसल बेचने में राहत मिलने की उम्मीद है। जिले में सबसे अधिक धान की आवक नरवाना मंडी में 1298 मीट्रिक टन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा में 366, उचाना में 279, सफीदों में 165, धमतान में 164, अलेवा में 136, नगूरां में 60, गढ़ी में 36 और जींद मंडी में 31 मीट्रिक टन धान पहुंचा। वहीं छात्तर, जुलाना, खरल, काबरछा, मंगलपुर और दनौदा मंडियों में शुक्रवार तक धान की आवक दर्ज नहीं हुई।
शुक्रवार तक जिले में सरकारी एजेंसियों की ओर से केवल उचाना मंडी में आठ मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। यह खरीद खाद्य विभाग ने की है। खरीदे गए धान की अभी उठान नहीं हुई है और मंडी में आठ एमटी स्टॉक पड़ा हुआ है। मंडियों में आवक के मुकाबले खरीद का आंकड़ा बेहद कम होने से किसानों की चिंता बढ़ी हुई थी।

पिछले साल 4414 एमटी की हुई थी खरीद
पिछले खरीफ सीजन की तुलना करें तो इस बार शुरुआती खरीद में बड़ा अंतर नजर आया है। वर्ष 2025-26 में अब तक 4414 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी थी। इसमें मिलर्स-डीलर्स ने 3599 एमटी और खाद्य विभाग ने 766 एमटी धान खरीदा था। इस बार पहले दिन सरकारी खरीद केवल आठ एमटी रही। हालांकि इस बार मिलर्स के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने से आने वाले दिनों में खरीद बढ़ने की उम्मीद है। वहीं धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। किसानों की नजर अब मिलर्स का पंजीकरण पूरा होने के बाद मंडियों में खरीद प्रक्रिया में तेजी आने और खरीदी गई फसल का समय पर उठान होने पर है।


बॉक्स
जिले भर की मंडियों में मिलर्स का पंजीकरण पूरा होने के बाद खरीद में परेशानी नहीं रहेगी। अभी तक 3 मिलर्स का पंजीकरण हुआ है। 21 ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। आगामी दो दिन में जिले में बीते वर्ष की तरह पंजीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। -राजेश आर्य, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed