फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   21 complaints received in Samadhan camps, only 5 resolved

Jind News: समाधान शिविरों में आईं 21 शिकायतें, सिर्फ 5 का समाधान

Fri, 25 Oct 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 25 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
21 complaints received in Samadhan camps, only 5 resolved
24जेएनडी29: समस्याओं पर सुनवाई करते हुए नगर परिषद जींद के एमई अमित श्योकंद। संवाद
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित कर रही है। शहरी निकाय विभाग ने नगर परिषद जींद और नरवाना व नगर पालिका उचाना, सफीदों तथा जुलाना में समाधान शिविर लगाए। इसके अलावा पंचायत विभाग ने जिले के सभी आठों ब्लॉकों में समाधान शिविर आयोजित किए। वीरवार को समाधान शिविरों में कुल 21 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से पांच का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष बची 16 शिकायतों के लिए तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नगर परिषद जींद में एमई अमित श्योकंद ने शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान छह शिकायतें दर्ज करवाई गईं। सभी का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद नरवाना में चार शिकायतें रखी गईं। एक शिकायत का ही समाधान हो सका। उचाना नगर पालिका में एक शिकायत आई। उसका भी समाधान मौके पर न करके निर्देश दिए गए। जुलाना नगरपालिका में तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। उक्त तीनों शिकायतों का समाधान कर दिया गया। इसके अलावा पंचायत विभाग ने जिले के आठों ब्लॉकों में बीडीपीओ के स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों में आई शिकायतों में से एक का ही समाधान किया गया।

24जेएनडी29: समस्याओं पर सुनवाई करते हुए नगर परिषद जींद के एमई अमित श्योकंद। संवाद

24जेएनडी29: समस्याओं पर सुनवाई करते हुए नगर परिषद जींद के एमई अमित श्योकंद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed