फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चार साल पहले हुई मेडिकल कॉलेज की घोषणा, अभी तक शुरू नहीं हुआ काम

चार साल पहले हुई मेडिकल कॉलेज की घोषणा, अभी तक शुरू नहीं हुआ काम

Thu, 28 Feb 2019 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
चार साल पहले हुई मेडिकल कॉलेज की घोषणा, अभी तक शुरू नहीं हुआ काम
स्वास्थ्य मंत्री ने विस में बताया हो चुका है टेंडर : मिड्ढा
विज्ञापन

डिजाइन बनाने को अभी डिजाइनर ही नहीं मिला : नवनीत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। चार साल पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जींद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की गई थी, पर अभी तक इस पर काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है परियोजना पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है। अब जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा है कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है, लेकिन मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवाने वाले लोकनिर्माण विभाग का कहना है कि अभी तक कॉलेज का डिजाइन बनाने के लिए डिजाइनर भी तय नहीं हुआ है। ऐसे में इस परियोजना पर अभी ओर समय लगना तय है।
दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 26 दिसंबर 2014 को मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी। करीब एक साल बाद इसके लिए साइट तय करते हुए हैबतपुर गांव में पंचायत की 24 एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज बनाना तय किया गया। इस जमीन की चहारदीवारी भी करवा दी गई, लेकिन तीन साल बाद भी मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य कोई प्रगति नहीं कर सका। जींद के लिए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है और इसको लेकर सरकार हमेशा ही विपक्ष के निशाने पर रही है। अब इस विवाद में विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने नया मोड़ ला दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री से मिली है जानकारी
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के अनुसार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जब उन्होंने मेडिकल कॉलेज पर काम शुरू करवाने की बात कही तो खुद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि इसके लिए टेंडर हो चुका है। विधायक के अनुसार जल्द इस पर काम शुरू होगा, लेकिन वास्तव में अभी तक मेडिकल कॉलेज के निर्माण के काम में कोई प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत लंबी है राह
मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन बेशक मिल गई है, लेकिन इसके निर्माण की राह बहुत ही लंबी है। सरकार मेडिकल कॉलेज के लिए अभी डिजाइनर ढूंढ रही है। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस पर आईएएस स्तर के अधिकारियों की एक कमेटी फैसला करती है। इसके बाद डिजाइनर एजेंसी मेडिकल कॉलेज का डिजाइन तय करेगी। इसके बाद सरकार डिजाइन को अंतिम रूप देगी। इसके अनुसार ही डीपीआर बनेगा। डीपीआर के अनुसार बजट तय किया जाएगा और फिर टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।

अभी मेडिकल कॉलेज के लिए डिजाइनर की तलाश की जा रही है। यह ग्लोबल टेंडर व्यवस्था के आधार पर होगा। इसके बाद भवन का डिजाइन तय होगा, फिर आगे की प्रक्रिया चलेगी। अभी तक कोई टेंडर नहीं हुआ है।
नवनीत नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed