{"_id":"5c59cd5bbdec222bf45287ee","slug":"201549389147-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के अधिकतर एटीएम कैश लेस, नकदी के लिए भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के अधिकतर एटीएम कैश लेस, नकदी के लिए भटकते रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अधिकतर एटीएम कैशलेस, उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के अधिकतर एटीएम में नकदी नहीं होने और कई जगहों पर एटीएम के खराब होने से मंगलवार को लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में जहां लोगों को एटीएम में कैश की किल्लत झेलनी पड़ी वहीं जहां एटीएम में कैश था वहां लंबी लाइन लग गई। मंगलवार को शहर में एकाध एटीएम को छोड़कर सभी कैशलेस हो गए। शहर में विभिन्न बैंकों के करीब 80 एटीएम हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर मंगलवार को खाली रहे। वहीं कुछ एटीएम आउट ऑफ सर्विस होने से लोगों को नकदी के लिए भटकना पड़ा। दीवान खाना मार्केट स्थित एक एसबीआई एटीएम में कैश मिला तो वहां भी लंबी लाइन लग गई। दोपहर बाद इस एटीएम से भी कैश खत्म हो गया। उपभोक्ताओं के अनुसार बैंक उपभोक्ताओं से एटीएम का चार्ज वसूल करते हैं, लेकिन किसी भी एटीएम में कैश नहीं मिला। उनका कहना है कहा कि वे दिनभर एक एटीएम से दूसरे एटीएम में चक्कर काटते रहे, लेकिन नकदी नहीं मिली। कुछ एटीएम तो आउट ऑफ सर्विस मिले। जब उपभोक्ता बैंक में जाकर मैनेजर से पूछते है कि एटीएम में कैश नहीं है तो मैनेजर का एक ही जवाब होता है कैश डाला था, जो अब खत्म हो गया। थोड़ी देर में फिर कैश डलवा दिया जाएगा। दरअसल रविवार की छुट्टी होने के कारण सोमवार को एजेंसी द्वारा कैश डाला जाता है। मंगलवार को कोई खास दिन भी नहीं था, जिससे नकदी की मांग बढ़े। इस वजह से एटीएम में ज्यादा कैश नहीं डाला गया।
इन बैंक के एटीएम में नहीं मिला कैश
गोहाना रोड कोर्ट के बाहर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम आउट ऑफ सर्विस मिला। अर्बन इस्टेट स्थित आंध्रा बैंक एटीएम में नहीं मिला कैश। स्कीम नंबर छह स्थित बैंक ऑफ इंडिया एटीएम में भी कैश नहीं था। रानीतालाब स्थित दीवान खाना मार्केट स्थित पीएनबी एटीएम भी बंद मिला। रोहतक रोड बाईपास स्थित एसबीआई एटीएम आउट ऑफ सर्विस मिला। रोहतक रोड स्थित सेंट्रल बैंक एटीएम में कैश नहीं मिला।
काफी चक्कर काटने के बाद निकला कैश
शहर में कई एटीएम में चक्कर काटने के बाद दीवान खाना मार्केट में एटीएम में कैश मिला है, यहां भी कैश के लिए लंबी लाइन लगी हुई है, लेकिन शहर के अधिकतर एटीएम में कैश खत्म हो गया है। इससे काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
डॉ. राजबीर, उपभोक्ता।
मां अस्पताल में दाखिल, पैसों की खासी जरूरत
अस्पताल मां दाखिल है और अचानक से पैसों की जरूरत आन पड़ी है। अभी तक तीन एटीएम में जा चुका हूं, लेकिन कैश नहीं मिला। बैंक एटीएम का चार्ज वसूल कर रहे है। वहीं एटीएम से मिलने वाली सुविधा नहीं मिल रही।
मनजीत, उपभोक्ता।
अधिकतर एटीएम में कैश डालने का काम एजेंसी को दिया गया है। सामान्य दिनों में सोमवार को एटीएम में कैश डाला जाता है और मंगलवार को कैश समाप्त होने की स्थिति नहीं बननी चाहिए। इसका पता लगाया जाएगा। हां एटीएम खराब होने पर मैकेनिक बाहर से आता है, इसमें दो-तीन दिन लग जाते हैं।
एमके झा, एलडीएम