{"_id":"5a57af634f1c1beb188b4733","slug":"201515695971-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस साल सजायाफता कुख्यात पेरोल जंपर आरोपी काला बागड़ा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस साल सजायाफता कुख्यात पेरोल जंपर आरोपी काला बागड़ा गिरफ्तार
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सीआईए टीम ने हत्या के मामले में बीस साल के सजायाफ्ता कुख्यात पेरोल जंपर आरोपी अलेवा निवासी रणदीप उर्फ काला बागड़ा को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीआईए इंचार्ज सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि लगभग एक वर्ष से जींद जेल से पेरोल पर आने के बाद वापिस नहीं गया। तभी से यह आरोपी फरार चल रहा था और उसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सितंबर 2017 में अलेवा से एक गाड़ी छीनी थी। इसके बाद नरवाना के मनोज ठेकेदार को गोली मारी थी। इन दोनों वारदातों में काला बागड़ा के सभी साथियों को गिरफ्तार किया था लेकिन काला बागड़ा तभी से फरार चल रहा था। इतना ही नहीं बीते दिनों शामलो गांव के पास खेतों से बदमाश राजा बीबीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया था परंतु काला बागड़ा मौका पाकर पानीपत की तरफ भाग निकला था। पानीपत पुलिस ने ही बीते दिनों काला को काबू कर लिया। वहीं जींद सीआइए ने उसे पानीपत से प्रोडक्शन वारंट पर तीन दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, अपहरण, फिरौती और आर्म्ज एक्ट के जींद के अलावा दूसरे जिलों में भी 12 मामले दर्ज हैं। काला बागड़ा गैंग के सभी सदस्य जेल में हैं।काला बागड़ा।