फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आज से जींद में भी एनएचएम कर्मचारी करेंगे हड़ताल

आज से जींद में भी एनएचएम कर्मचारी करेंगे हड़ताल

Tue, 12 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
आज से जींद में भी एनएचएम कर्मचारी करेंगे हड़ताल
जिले करीब साढ़े पांच सौ स्वास्थ्य कर्मी करेंगे हड़ताल
विज्ञापन

जींद। प्रदेशभर में मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों के साथ अब जींद के एनएचएम कर्मचारी भी उतर आए हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने रोष जताते हुए सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा और नारे लगाए। साथ ही मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया। करीब साढ़े पांच सौ कर्मचारियों के हड़ताल करने के फैसले से स्वास्थ्य विभाग अधिकारी भी चिंतित है और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होना भी तय है।

समान वेतन, नियमित किए जाने, सर्विस बायलॉज आदि मांगों को लेकर प्रदेशभर में स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत लगे कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे है। करीब 10 हजार कर्मचारियों को बर्खास्त भी किया गया है। अब इनके समर्थन में जींद के एनएचएम कर्मचारी भी उतर आए है। सोमवार को जिलेभर के एनएचएम कर्मचारियों ने एकत्रित होकर रोष जताया और सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया और उनकी लंबित मांगे और समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया। मंगलवार से एनएचएम के तहत लगे करीब साढ़े पांच सौ कर्मचारी हड़ताल करेंगे और सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना देंगे। इस मौके पर जिला प्रधान गुरुदेव नैन, उप प्रधान डा. परमजीत और डॉ. अरुण आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed