फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जल संरक्षण अभियान में सक्षम निभाए अहम भूमिका: कार्यकारी अभियंता

जल संरक्षण अभियान में सक्षम निभाए अहम भूमिका: कार्यकारी अभियंता

Wed, 29 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
जल संरक्षण अभियान में सक्षम निभाए अहम भूमिका: कार्यकारी अभियंता
कनेक्शन नियमित करवाने के लिए टीमें कर रही काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में चलाए जाने वाले जल संरक्षण अभियान में ग्रामीणों को अधिक से अधिक जागरूक करके सक्षम अपनी अहम भूमिका निभाए। यह बात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा डीआरडीए में आयोजित सक्षम युवाओं के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कार्यकारी अभियंता हरभजन सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि सक्षम युवाओं के पास ग्रामीण क्षेत्र में लोगों से मिलकर फील्ड का अनुभव प्राप्त करने का अच्छा मौका है। जल संरक्षण अभियान में सक्षम युवाओं को रोजगार तो मिल ही रहा है, लेकिन वह मन लगाकर ग्रामीणों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक करने में सफल होते हैं तो यह एक सामाजिक और सराहनीय कार्य भी होगा। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रथम चरण में 32 गांवों में काम कर रही सभी 20 टीमों के पहचान पत्र भी जल्द जारी किए जाएंगे, ताकि उन्हें सर्वे में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा जिले के सभी गांव में स्वच्छ पेयजल की सप्लाई की जा रही है। इस मौके पर खंड समन्वय ईश्वर सिंह ने सक्षम युवाओं को पेयजल कनेक्शन नियमित करते समय आने वाली कठिनाईयों और उसके समाधान के बारे में विस्तार से बताया तो खंड समन्वयक दिनेश कुमार ने पानी में क्लोरीन चेक करने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर खंड समन्वयक कुशल शर्मा, बलवान सिंह, सुरेंद्र नरवाल, सुरेंद्र दुग्गल और सोमलता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
तुरंत काटे जाएंगे अवैध कनेक्शन
कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कुछ पेयजल उपभोक्ताओं द्वारा पेयजल के कनेक्शन अवैध रुप से लगाए हुए हैं। यदि उन्होंने इन्हें नियमित नहीं करवाया तो यह कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


28जेएनडी26: बैठक में भाग लेते सक्षम युवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed