{"_id":"5eb599ef8ebc3e90941e4b2d","slug":"20-shops-cut-off-invoices-for-not-following-lockdown-rules-jind-news-rtk5541659191","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने पर 20 दुकानों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने पर 20 दुकानों के काटे चालान
विज्ञापन
दुकानदारों का चालान करते नगरपालिका कर्मी।
- फोटो : Jind
नगरपालिका अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को बाजार का निरीक्षण किया और उन दुकानदारों के चालान काटे जिन्होंने लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया। नप ने ऐसे 20 दुकानदारों के चालान किए। अधिकारियों ने कहा कि यदि दुकानदार नियमों का पालन नहीं करेंगे तो दुकानें बंद करवा दी जाएंगी।
जिले में कोरोना संक्रमण के चलते दुकानदारों को कुछ नियमों के तहत दुकान खोलने की छूट दी गई है। इसके तहत दुकानदार को हैंड सैनिटाइजर, मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। शुक्रवार को नप ने बाजार का निरीक्षण किया। पुरानी अनाज मंडी के पास दुकानें खोली गई थीं। इनमें खाद, बीज, किराना, फल व सब्जी की दुकान शामिल थीं। यहां पर दुकानदारों द्वारा न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जा रहा था और न ही दुकानों पर सैनिटाइजर रखे गए थे। दुकानदारों के पास न मास्क मिले और न ही दस्ताने। इसके चलते उनका चालान काटा गया।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए दुकानदारों को नियमों का पालन करने के लिए अवगत करवाया था। इसके अलावा नप प्रशासन द्वारा मुनादी भी करवाई गई थी। फिर भी दुकानदार न मास्क लगाए थे न दस्ताने। ग्राहकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा था। ऐसा करने वाले 20 दुकानदारों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार, सचिव, नगरपालिका, जुलाना।