{"_id":"5c2d0485bdec2256cc1be419","slug":"191546454149-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद उपुचनाव के लिए एलजेपी नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विनोद आसरी को उतारा मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद उपुचनाव के लिए एलजेपी नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विनोद आसरी को उतारा मैदान में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद उप चुनाव : एलजेपी ने पूर्व नप चेयरमैन विनोद को उतारा मैदान में
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा के निधन के बाद खाली हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा होने के बाद सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने सबसे पहले अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। एलजेपी ने जींद नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विनोद आसरी को टिकट दिया है। बुधवार को सफीदों बाईपास स्थित सैनी धर्मशाला में एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल सैनी ने पार्टी से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।
सैनी ने कहा कि यह चुनाव जात-पात का नहीं, असमानता के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य के गठन के 52 साल के इतिहास में लोगों ने असमानता को झेला है। अब लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी लोगों को एक समान विकास की सौगात देगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनकी पार्टी असमानता, 2016 के जाट आरक्षण के तांडव, शत-प्रतिशत आरक्षण सहित अन्य मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। विनोद आसरी वार्ड नंबर 15 से चार बार जींद नगर परिषद के पार्षद बने हैं। दो बार चेयरमैन रह चुके हैं। नगर परिषद में उप प्रधान भी रहे, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव को पास करके उन्हें हटा दिया गया था।