{"_id":"5c82b783bdec2213ec62115d","slug":"181552070531-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धावस्था पेंशन के मेडिकल करवाने के लिए लगी बुजुर्गों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धावस्था पेंशन के मेडिकल करवाने के लिए लगी बुजुर्गों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयु जांच करवाने पहुंचे 1250 बुजुर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। वृद्धावस्था में पेंशन बनवाने के लिए शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग कार्यालय में बुजुर्गों की भारी भीड़ लगी रही। भीड़ के चलते बुजुर्गों को आयु जांच करवाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ की वजह से समाज कल्याण कार्यालय में धक्का-मुक्की का माहौल बना रहा। बुजुर्गों को घंटों लाइन में लगकर धक्के खाने पड़े। हालता ऐसे हो गए कि विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में पुलिस की मदद से व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। समाज कल्याण विभाग महीने में दो बार बुजुर्गों की आयु जांच के लिए आयु जांच बोर्ड बैठता है। महीने का प्रथम बोर्ड छह मार्च को बैठाया गया था। अब दूसरी बार बोर्ड बैठाया गया था। इसमें जिले के पांच खंडों के बुजुर्ग शामिल हुए थे।
गौरतलब है कि सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के लिए बुजुर्गों को कागजी कार्रवाई से छुटकारा दिलवाने के लिए आयु जांच बोर्ड से आयु जांच करवाने की व्यवस्था शुरू की गई। पेंशन बनवाने से पूर्व आयु जांच बोर्ड द्वारा बुजुर्गों की आयु की जांच की जाती है। इसके बाद आयु जांच बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर समाज कल्याण विभाग द्वारा बुजुर्गों की पेंशन बनवाने के लिए आवेदन लिया जाता है। इसी कड़ी के तहत शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में बुजुर्गों की आयु जांचने के लिए आयु जांच बोर्ड की टीम द्वारा आयु की जांच की जानी थी। इसके चलते समाज कल्याण विभाग कार्यालय में आयु की जांच करवाने के लिए बुजुर्गों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते समाज कल्याण कार्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला। आयु की जांच करवाने के लिए बुजुर्गों को घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ा। यहां पूरा दिन धक्का-मुक्की का माहौल बना रहा। बाद में विभाग के अधिकारियों ने व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
शुक्रवार को बुजुर्गों की पेंशन बनाने के लिए उम्र की जांच के लिए आयु जांच बोर्ड की टीम आई हुई थी। उम्र की जांच के लिए कार्यालय में 1250 बुजुर्ग आए। एक साथ ज्यादा भीड़ आने के कारण थोड़ी अव्यवस्था हो गई थी। बाद में पुलिस की मदद से व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई। सभी बुजुर्गों का आयु जांच करवा दिया गया है। अब आयु जांच बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर बुजुर्गों की पेंशन के लिए आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन
सरोज बाला, जिला समाज कल्याण अधिकारी जींद