फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   तीसरी बार फिर मिढ़ा परिवार पहुंचा विधानसभा में, अपने पिता से भी ज्यादा मतों से विजयी हुए डॉ. कृष्ण मिड्ढा

तीसरी बार फिर मिढ़ा परिवार पहुंचा विधानसभा में, अपने पिता से भी ज्यादा मतों से विजयी हुए डॉ. कृष्ण मिड्ढा

Fri, 01 Feb 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
तीसरी बार फिर मिढ़ा परिवार पहुंचा विधानसभा में, अपने पिता से भी ज्यादा मतों से विजयी हुए डॉ. कृष्ण मिड्ढा
पिता से भी ज्यादा मतों से जीते डॉ. कृष्ण मिड्ढा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दो बार इनेलो के टिकट पर जीतने के बाद अब तीसरी बार फिर मिड्ढा परिवार विधानसभा में पहुंचा है। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने 12930 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। इससे पहले उनके पिता स्व. डॉ. हरिचंद मिड्ढा ने इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए 2009 में कांग्रेस के मांगेराम गुप्ता को 7862 मतों से हराया था। 2014 के चुनाव में इनेलो के ही डॉ. हरिचंद मिड्ढा ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुरेंद्र सिंह बरवाला को 2257 वोटों से हराया था। अब उनके बेटे डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला को 12930 मतों से हराया है। जानकारी के लिए 26 अगस्त 2018 को विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा का बीमारी के कारण निधन हो गया था। उसके बाद 31 दिसंबर 2018 को उपचुनाव के लिए घोषणा की गई थी।

दूसरी बार भाजपा ने जीत हासिल की
जींद। भाजपा ने जींद विधानसभा क्षेत्र से कई बार चुनाव लड़, लेकिन उनके वोटों की गिनती न के बराबर रही। 2014 में भाजपा ने सुरेंद्र सिंह बरवाला को मैदान में उतारा था। बरवाला इनेलो के डॉ. हरिचंद मिड्ढा से मात्र 2257 वोटों से हार गए थे। अब 2019 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने लगातार बढ़त बनाते हुए न केवल इस अंतर को पाट दिया बल्कि 12930 के भारी अंतर से जीत हासिल कर ली। इस प्रकार दो चुनावों में भाजपा ने लगातार बढ़त बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed