फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2.17 करोड़ की लागत से बनेगा भौंगरा में जलघर, लोगों को मिलेगा पेयजल

2.17 करोड़ की लागत से बनेगा भौंगरा में जलघर, लोगों को मिलेगा पेयजल

Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
2.17 करोड़ की लागत से बनेगा भौंगरा में जलघर, लोगों को मिलेगा पेयजल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। भौंगरा गांव में लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग उचाना के उपमंडल अभियंता ने 2.17 करोड़ की राशि को मंजूरी दी है। इस गांव में पिछले लंबे समय से पेयजल के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस राशि से गांव में जलघर बनाया जाएगा। इस जलघर की क्षमता गांव के प्रति व्यक्ति को प्रतिदिन 70 लीटर पानी उपलब्ध करवाने की होगी। यह परियोजना पूरी तरह से नहरी पानी पर आधारित होगी।
उपमंडल अभियंता ने कहा कि जलघर के निर्माण के लिए अगस्त में टेंडर लगा दिए जाएंगे। टेंडर अलॉट होने के एक वर्ष के भीतर इस जलघर का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भौंगरा में पानी के लिए अब तक कोई स्त्रोत नहीं था। इस गांव में खापड़ के जलघर से पानी उपलब्ध करवाया जा रहा था। भौंगरा में जलघर के निर्माण के बाद इसमें नहरी पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए बरसोला माइनर से पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसकी लंबाई 10500 फुट की होगी। इस जलघर में पानी संग्रहण के लिए एक बड़ा टैंक बनेगा।
विज्ञापन

जरूरत के अनुसार नहीं मिल रहा था पेयजल
भौंगरा गांव में लगभग 800 परिवार बसे हुए हैं। इस गांव में स्वस्थ पेयजल आपूर्ति की काफी समय से किल्लत चल रही थी। खापड़ गांव के जलघर से जितने पानी की सप्लाई की जाती थी, वह गांव के लिए नाकाफी थी। इस जलघर के बनने से गांव में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सरपंच, इंद्रो देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed